सुशासन तिहार 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजना की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सुशासन तिहार 2026 के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें बिजली बिल में छूट शामिल थी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजना की समीक्षा की

सुशासन तिहार 2026 के तहत छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के लाभ और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना है।

शिविर में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के तहत कई उपभोक्ताओं को बिजली बिल में विशेष छूट प्रदान की गई। योजना का लाभ पाने वाले लोगों ने बताया कि लंबे समय से बढ़े हुए बिजली बिल के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

13 हजार 325 रुपये की छूट मिली

बलौदाबाजार जिले के ग्राम बिटकुली निवासी आशाराम को 11 हजार 625 रुपये, बाबूलाल को 14 हजार 922 रुपये, जगदीश को 9 हजार 832 रुपये, बुधयारिन को 8 हजार 467 रुपये और चोवाराम को 13 हजार 325 रुपये की छूट मिली। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान कहा कि पहले बिजली बिल की चिंता के कारण परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था, लेकिन अब वे राहत महसूस कर रहे हैं।

परेशानी का सामना न करना पड़े

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को परेशानी का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। इस योजना से न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि लोगों का सरकार पर विश्वास भी मजबूत हुआ है।
 

संबंधित सामग्री

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे 67 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

अंजलि अरोड़ा नई रामायण थीम्ड फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसे हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा.

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026