Vikramaditya Vedic Clock: सीएम मोहन यादव करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण, चौंका देगी खासियत

vikramaditya-vedic-clock

Vikramaditya Vedic Clock: सीएम मोहन यादव करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण, चौंका देगी खासियत

vikramaditya vedic clock सीएम मोहन यादव करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण चौंका देगी खासियत

Vikramaditya Vedic Clock: मध्यप्रदेश की राजधानी एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार सुबह 11 बजे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण और इसका मोबाइल ऐप लोकार्पण करेंगे. यह आयोजन सिर्फ तकनीक और परंपरा का संगम ही नहीं होगा, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरक संदेश भी लेकर आएगा. [caption id="attachment_102730" align="alignnone" width="288"]Vikramaditya Vedic Clock Vikramaditya Vedic Clock[/caption]

Vikramaditya Vedic Clock: अनावरण और युवा संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11 बजे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण करेंगे और इसके मोबाइल ऐप को लॉन्च करेंगे. इसी मौके पर “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: भारत के समय की पुनर्स्थापना की पहल” विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम होगा.

Vikramaditya Vedic Clock: वैदिक घड़ी की खासियत

यह विश्व की पहली घड़ी है जो भारतीय काल गणना पद्धतियों पर आधारित है. लखनऊ स्थित आरोहण संस्था के इंजीनियर आरोह श्रीवास्तव और उनकी टीम ने इस घड़ी का विकास किया है…

Vikramaditya Vedic Clock: 24 घंटे की जगह 30 मुहूर्त है...

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी में पारंपरिक 24 घंटे की जगह 30 मुहूर्त होते हैं, जिनमें प्रत्येक मुहूर्त 48 मिनट का होता है... यह सूर्योदय से सूर्योदय तक के समय को मापती है और पंचांग, नक्षत्र, योग, करण, व्रत, त्यौहार, मौसम, ग्रह-नक्षत्र स्थिति, शुभ मुहूर्त और कृषि संबंधित भविष्यवाणियों जैसी जानकारी प्रदान करती है... यह घड़ी भारतीय समय पद्धतियों को पुनः स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम है... इस घड़ी के साथ ही एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है. यह ऐप 189 भाषाओं में उपलब्ध है.

वैदिक समय, सूर्य उदय-अस्त की मिलेगी जानकारी

Vikramaditya Vedic Clock: इसके माध्यम से उपयोगकर्ता वैदिक समय, सूर्य उदय-अस्त, 30 मुहूर्तों की जानकारी, शुभ-अशुभ मुहूर्त, मौसम की जानकारी, तापमान, हवा की गति, आर्द्रता, GMT और IST समय जान सकते हैं. धार्मिक कार्यों, व्रत और साधना के लिए अलार्म और नोटिफिकेशन की सुविधा भी ऐप में उपलब्ध है. विक्रमादित्य वैदिक घड़ी न केवल भारतीय संस्कृति और विज्ञान का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय समय पद्धतियों की पहचान को भी मजबूत करेगी.

पीएम मोदी ने उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का किया था उद्घाटन 

Vikramaditya Vedic Clock: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल को भारतीय संस्कृति और विज्ञान के अद्भुत संगम के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि यह घड़ी भारतीय समय पद्धतियों की पुनर्स्थापना और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया था, जिसे देश और दुनिया में अच्छा प्रतिसाद मिला.

संबंधित सामग्री

फिर लीक हुआ ‘वाराणसी’ का सीन? महेश बाबू का एक्शन वीडियो वायरल, फैंस में बढ़ी हलचल

मनोरंजन

फिर लीक हुआ ‘वाराणसी’ का सीन? महेश बाबू का एक्शन वीडियो वायरल, फैंस में बढ़ी हलचल

एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म की 80% शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में हॉलीवुड स्तर के CGI और VFX का इस्तेमाल किया गया है।

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

राज्य

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए नई इंटरव्यू तिथियाँ जारी की। 328 उम्मीदवारों के बाद शेष 65 के लिए तिथियाँ तय की गईं।

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

राज्य

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पति के दोस्त ने महिला से उसकी बेटी के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, सरकार से दूसरी बातचीत भी बेनतीजा; 15वें दिन प्रदर्शन जारी

राज्य

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, सरकार से दूसरी बातचीत भी बेनतीजा; 15वें दिन प्रदर्शन जारी

जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 15 दिनों से जारी है। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई।

चप्पल पहनना घर के अंदर सही या गलत? जानिए 

लाइफ स्टाइल

चप्पल पहनना घर के अंदर सही या गलत? जानिए 

भारतीय घरों में चप्पल पहनने की प्रथा विविध है। यह साफ-सफाई, फर्श की स्थिति, और व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है।