आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
जनपद आगरा के फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री छोटे लाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 24, 2026
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों के प्रति जताई संवेदना
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जनपद आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने अपने संदेश का समापन 'ॐ शांति' के साथ किया।