उत्तराखंड के 7 जिलों में झमाझम बारिश, कई में बर्फबारी के आसार

uttarakhand-weather-update-rain-snowfall-alert-7-districts

उत्तराखंड के 7 जिलों में झमाझम बारिश, कई में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के 7 जिलों में झमाझम बारिश कई में बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के 7 जिलों में झमाझम बारिश हुई है। इसमें नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। अल्मोड़ा और चंपावत में भी आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

 7 जिलों में झमाझम बारिश

7 जिलों में बारिश

नैनीताल के तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर और ढिकुली में अच्छी बारिश हुई है। रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, डीडीहाट, ओगला और अस्कोट में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। बागेश्वर के मुख्य बाजार और कपकोट में दोपहर बाद बारिश हुई है। टिहरी के कीर्तिनगर में भी बूंदाबांदी हुई है।

बारिश के साथ बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी जिलों में आज बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है, जबकि 3300 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

[caption id="attachment_143558" align="alignnone" width="953"]बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट[/caption]

Uttarakhand Weather Update: यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई। इससे पहले गुरुवार को पिथौरागढ़ के डीडीहाट और कनालीछीना, रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम और सोनप्रयाग में बारिश हुई।

संबंधित सामग्री

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

साय सरकार की छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक सौगात ,राजनांदगांव में बनेगी EMC 2.0

राज्य

साय सरकार की छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक सौगात ,राजनांदगांव में बनेगी EMC 2.0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नया इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित होगा, जिससे 9,000 नई नौकरियां और ₹3,000 करोड़ का निवेश संभावना है।