उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, 1 मई से नया शेड्यूल

उत्तराखंड स्कूल टाइमिंग बदलाव

उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, 1 मई से नया शेड्यूल

उत्तराखंड में गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग 1 मई से बदलने जा रही है, सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 तक के लिए।

उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव 1 मई से नया शेड्यूल

उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव |

उत्तराखंड के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने और बंद होने की टाइमिंग 1 मई से बदलने वाली है। दरअसल, इन दिनों उत्तराखंड में भयंकर गर्मी चल रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों को गर्मी से बड़ी परेशानी हो रही है। दिन में चल रही हीटवेव शरीर को झुलसा रही है। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग स्कूल टाइमिंग में बदलाव की तैयारी कर रहा है। 

1 मई से बदलेगा टाइम

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि 1 मई से सरकारी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। बता दें अभी स्कूल सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक चल रहे हैं। हालांकि इससे पहले शिक्षा महानिदेशक की ओर से स्थानीय स्तर पर स्कूलों के वक्त में बदलाव का अधिकार जिले के अधिकारियों को दे दिए हैं। लेकिन शिक्षा मंत्री ने पूरे प्रदेश में स्कूलों के लिए मौजूदा गर्मी की स्थिति को देखते हुए एक समान समय रखने की बात की है। नई व्यवस्था 1 मई से शुरू होने जा रही है। 

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

हालांकि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में गर्मी का असर नहीं दिख रहा है। यहां लोग सुबह-शाम गर्म कपड़े पहन रहे हैं। शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद पर्वतीय इलाकों में भी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी जाएगी। प्रदेश में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी तमाम रिकॉर्ड तोड़ रही है। कई मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात पैदा हो रहे हैं।  देहादून में पड़ रही गर्मी और हीट वेव (लू) की चेतावनी पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। गर्मी के कारण बीमार होने वाले मरीजों को उपचार देने के लिए दून अस्पताल में विशेष वार्ड आरक्षित किया गया है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

राज्य

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

उत्तराखंड में नई रेल सेवा रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू की गई, जो कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।

लगातार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, चौथा दल फंसा, 18 सड़कें बंद

राज्य

लगातार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, चौथा दल फंसा, 18 सड़कें बंद

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा सहित कई प्रमुख तीर्थ यात्राएं प्रभावित हुई हैं, कई सड़कें बंद।

इस मिठाई में न चीनी, न मावा; घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, आसान है रेसिपी

लाइफ स्टाइल

इस मिठाई में न चीनी, न मावा; घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, आसान है रेसिपी

उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाई अरसा को आप घर पर चावल और गुड़ से आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है।

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

जुर्म गाथा

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक पर नशे में धुत होकर अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ रेप और हत्या की कोशिश का आरोप है।

MP में शिक्षकों की पदोन्नति पर नया विवाद, TET को लेकर बढ़ा भ्रम; विभाग से मांगी गई स्पष्टता

राज्य

MP में शिक्षकों की पदोन्नति पर नया विवाद, TET को लेकर बढ़ा भ्रम; विभाग से मांगी गई स्पष्टता

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्णता को पदोन्नति की शर्त बनाने की आशंका से शिक्षकों में विवाद और भ्रम की स्थिति है।