उत्तराखंड में बारिश का कहर

उत्तराखंड में भारी बारिश से 27 लोगों की मौत, कई जिले प्रभावित, 72 सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार बारिश से 27 मौतें और 36 घायल। भूस्खलन और सड़कें बंद होने की खबरें हैं, टिहरी बांध का जलस्तर भी चेतावनी के करीब।

उत्तराखंड में भारी बारिश से 27 लोगों की मौत, कई जिले प्रभावित, 72 सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश से 27 लोगों की मौत

उत्तराखंड के सभी जिलों में बीती रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाओं से अब तक 27 लोगों की मौत और 36 लोग घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को भी पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास सड़क पर ही झरना बहने लगा, जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। 

72 सड़कें बंद

राज्य में 72 सड़कें बंद हैं, जिनमें सबसे अधिक 14 सड़कें पिथौरागढ़ की हैं। वहीं टिहरी बांध का जलस्तर 814.71 मीटर पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर 815 मीटर से सिर्फ 29 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि, बांध का खतरे का स्तर 830 मी है। उधर देवप्रयाग में गंगा भी चेतावनी स्तर से सिर्फ 40 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदी-नालों के उफान का खतरा बना हुआ है।

झेकला नाले का जलस्तर बढ़ा

पिथौरागढ़ में भारी बारिश के बीच झेकला नाले का जलस्तर अचानक से बढ़ गया। पानी बढ़ने से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद हो गया। स्थानीय लोगों के लिए यह नाला अगस्त 2009 की उस आपदा की याद भी दिला रहा है, जब बादल फटने और अचानक आई बाढ़ में इलाके में करीब 2 दर्जन लोगों की जान चली गई थी। देहरादून के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

संबंधित सामग्री

उज्जैन समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: MP के पश्चिमी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इंदौर संभाग भी भीगा

उज्जैन समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: MP के पश्चिमी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इंदौर संभाग भी भीगा

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश हुई। निम्न दाब क्षेत्र के कारण आगामी दिनों में और अधिक बारिश की संभावना है।

जहरीली शराब ने ली 9 लोगों की जान: नगालैंड में छापेमारी, 470 बोतलें और बीयर कैन बरामद

जहरीली शराब ने ली 9 लोगों की जान: नगालैंड में छापेमारी, 470 बोतलें और बीयर कैन बरामद

नगालैंड के तुएनसांग जिले में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हुई। पुलिस ने शराब से जुड़े स्थानों पर छापेमारी की।

केदारनाथ रूट पर बारिश-लैंडस्लाइड,1 की मौत:बिहार के 14 जिलों में बाढ़..MP-राजस्थान में तेज बारिश

केदारनाथ रूट पर बारिश-लैंडस्लाइड,1 की मौत:बिहार के 14 जिलों में बाढ़..MP-राजस्थान में तेज बारिश

उत्तराखंड में हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। कई यात्री फंसे हुए हैं।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का मिशन, CM धामी ने नए सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया विकास का मंत्र

गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का मिशन, CM धामी ने नए सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया विकास का मंत्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों से मुलाकात कर ग्रामीण विकास और सहकारिता को मजबूत करने पर जोर दिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर