उत्तराखंड सरकार ने परियोजना शुरू की

उत्तराखंड में 235 करोड़ की गंगा कॉरिडोर परियोजना शुरू

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में 235 करोड़ रुपये की गंगा कॉरिडोर परियोजना का शुभारंभ किया, जिससे तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उत्तराखंड में 235 करोड़ की गंगा कॉरिडोर परियोजना शुरू

उत्तराखंड में 235 करोड़ की गंगा कॉरिडोर परियोजना शुरू

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना को नई गति देते हुए लगभग 235 करोड़ रुपये की आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित एक भव्य समारोह में इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का संचालन उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र

अलकनंदा होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरिद्वार केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में तीर्थनगरी में आधुनिक सुविधाओं का विकास वक्त की आवश्यकता है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके और शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत हो।

43.25 करोड़ की परियोजनाओं का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री धामी ने 43.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली प्रशासनिक मार्ग परियोजना का भूमि पूजन किया। इस परियोजना के माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने और भीड़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से कांवड़ मेला, अर्धकुंभ और महाकुंभ जैसे विशाल आयोजनों के दौरान यह मार्ग प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनरुद्धार 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने 66.76 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनरुद्धार कार्यों का शिलान्यास भी किया। यह परियोजना हरिद्वार के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में शामिल हर की पैड़ी क्षेत्र को ज्यादा आकर्षक, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। परियोजना के तहत घाटों के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा उपायों, बैठने की सुविधाओं और श्रद्धालुओं की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य होंगे। इससे तीर्थयात्रियों को ज्यादा सुव्यवस्थित वातावरण मिलेगा और गंगा आरती जैसे आयोजनों का अनुभव भी बेहतर होगा।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जिसमें विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर जिले में नई सड़कें, एयरपोर्ट सुविधा, और किसानों के लिए बेहतर सिंचाई बिजली व्यवस्था के साथ साकार हो रही हैं योजनाएं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर