उत्तराखंड हाईवे पर बदमाशों ने ट्रक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला घायल

उत्तराखंड में फायरिंग की घटना

उत्तराखंड हाईवे पर बदमाशों ने ट्रक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला घायल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर चलती गाड़ी पर फायरिंग हुई, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर और महिला घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की।

उत्तराखंड हाईवे पर बदमाशों ने ट्रक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग महिला घायल

उत्तराखंड में फायरिंग की घटना |

उत्तराखंड में हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाया गया। घटना में बाइक पर सवार महिला गोली लग गई। दरअसल, ड्राइवर अशोक लीलैंड की चेसिस (ट्रक) लेकर मुंबई जा रहा था। इसी दौरान कारों में सवार बदमाश कई किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे और चलती गाड़ी पर गोलियां बरसाईं।

महिला को लगी 2 गोलियां

घटना ऊधम सिंह नगर की है। फायरिंग के दौरान सड़क से गुजर रही दूसरी बाइक पर सवार महिला को जांघ और कंधे में 2 गोलियां लगी। घायल महिला को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर पुरानी रंजिश के मामले में 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलभट्टा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें घटनास्थल और उसके आसपास के रूट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। नामजद आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

संबंधित सामग्री

इस मिठाई में न चीनी, न मावा; घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, आसान है रेसिपी

लाइफ स्टाइल

इस मिठाई में न चीनी, न मावा; घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, आसान है रेसिपी

उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाई अरसा को आप घर पर चावल और गुड़ से आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है।

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

जुर्म गाथा

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक पर नशे में धुत होकर अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ रेप और हत्या की कोशिश का आरोप है।

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

राज्य

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लेते हुए नकल विरोधी कानून और 34000 युवाओं को नौकरियां देने की जानकारी दी।

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

राज्य

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

भोपाल के कोहेफिजा थाने में टू-आईसी के.जी. शुक्ला को भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है। विभागीय जांच जारी है।

भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस, चालक वाहन छोड़कर फरार: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

राज्य

भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस, चालक वाहन छोड़कर फरार: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

भोपाल के कमल नगर में संदिग्ध मांस से भरा ऑटो मिलने के बाद हड़कंप मचा। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर मांस के नमूने जांच के लिए भेजे।