वन संरक्षण पर उत्तराखंड सीएम का संवाद

वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संतुलन जरूरी: CM धामी

उत्तराखंड में सीएम धामी ने वन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्णता पर जोर दिया, नए वन अधिकारियों को आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह दी।

By : सोनिया रायकवार
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संतुलन जरूरी: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और वन प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण ले रहे युवा वन अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वन सेवा सिर्फ सरकारी जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है। वन अधिकारी देश की प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता और वन्यजीवों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा वन क्षेत्र है, इसलिए यहां पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है।

जलवायु परिवर्तन के दौर में बढ़ी जिम्मेदारी

सीएम धामी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती के बीच वन अधिकारियों की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने युवा अधिकारियों से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने के साथ जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों की जरूरतों और आजीविका का भी ध्यान रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने राज्य में वन संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि करीब 13 हजार एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। उत्तराखंड में देश का पहला समर्पित फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स भी बनाया गया है।

वन्यजीव संरक्षण के साथ विकास पर जोर

सीएम ने कहा कि विकास परियोजनाओं में पर्यावरण की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बनाया गया करीब 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर इसका उदाहरण है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए बायोफेंसिंग, क्विक रिस्पॉन्स टीम और 24 घंटे सक्रिय वन्यजीव हेल्पलाइन 1926 जैसी व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं। जनहानि पर मुआवजे की राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा मॉडल तैयार करना है, जिसमें जंगल और वन्यजीव सुरक्षित रहें और स्थानीय समुदायों की आजीविका भी मजबूत हो। उन्होंने युवा वन अधिकारियों से राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया।

संबंधित सामग्री

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सड़कों, मंदिरों, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी की हैं।

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

उत्तराखंड सरकार ने बिना मान्यता के संचालित 20 मदरसों पर कार्रवाई की, तीन को सील करने के साथ अन्य को बंद करने के लिए लिखित अंडरटेकिंग ली गई।

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

आकांक्षा नेगी के पंजाबी समाज को 'पाकिस्तानी' कहने के बाद विवाद बढ़ा, उनके खिलाफ गिरफ्तारी की मांग तेज हुई।

शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बोले- गुरु जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बोले- गुरु जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में श्रद्धांजलि दी और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा।

सीएम धामी ने एक क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को जारी की पेंशन, खातों में पहुंचे 147 करोड़ रुपये

सीएम धामी ने एक क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को जारी की पेंशन, खातों में पहुंचे 147 करोड़ रुपये

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई पेंशन किस्तें जारी कीं, 9.91 लाख लाभार्थी हुए लाभान्वित।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september