उत्तराखंड मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। देवभूमि के साथ वीरभूमि घोषित किया।

By : शिवम् पांडेय
CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तराखंड में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्यस्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाएं साझा कीं।

देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सिर्फ देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। उन्होंने कहा कि राज्य के सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सरकार पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। सैनिक परिवारों को राहत देने के लिए 25 लाख रुपये तक की जमीन खरीद पर 25 प्रतिशत स्टांप शुल्क में छूट का प्रावधान भी बताया गया।

आपदा प्रभावितों को जल्द राहत का भरोसा

सीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सरकार तेजी से राहत पहुंचाने का काम कर रही है। जिन लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है, उन्हें भी आवश्यक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है।

युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान

स्वतंत्रता दिवस के मंच से मुख्यमंत्री ने युवाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। प्रदेश में पहला युवा आयोग गठित करने का ऐलान किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा निर्माण योजना के पहले चरण में 10 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने की घोषणा की गई। 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शुरू करने की बात भी कही गई है। इसके तहत बैंक से लोन लेने वाले युवाओं को सरकार की ओर से 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

औद्योगिक पार्क

पहाड़ी जिलों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने चमोली, अल्मोड़ा और पौड़ी में विशेष औद्योगिक पार्क विकसित करने की घोषणा की। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों में रोजगार और निवेश के नए अवसर तैयार करना है। सीएम धामी ने प्रदेश के विकास में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी बड़ी परियोजनाएं उत्तराखंड की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति देंगी।

पीएम आवास योजना 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्यांश को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने का ऐलान किया। सरकार का कहना है कि इससे जरूरतमंद परिवारों को अपना घर बनाने में अतिरिक्त सहायता मिलेगी।

अग्निवीरों लिए नई पहल

सीमावर्ती क्षेत्रों में अग्निवीरों को घर में ही आर्थिक सहायता देने की बात मुख्यमंत्री ने कही। इसके साथ ही युवाओं के लिए बाल वीरता पुरस्कार शुरू करने की घोषणा भी की गई।

14 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री पदक

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट और विशिष्ट कार्य के लिए 14 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय में भी आईजी दीपम सेठ ने पुलिसकर्मियों को मेडल प्रदान किए।

संबंधित सामग्री

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

उत्तराखंड ने उद्योग, स्टार्टअप और निवेश में वृद्धि के द्वारा नई आर्थिक पहचान बनाने की दिशा में प्रगति की है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026