उत्तराखंड में बड़ी झील बनी

उत्तराखंड में भूस्खलन, रामगंगा नदी पर बनी झील, 700 लोगों पर खतरा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन से रामगंगा नदी अवरुद्ध हुई, जिससे एक बड़ी झील बन गई। इससे पांच गांवों के 600-700 लोगों पर खतरा बढ़ा है।

उत्तराखंड में भूस्खलन, रामगंगा नदी पर बनी झील, 700 लोगों पर खतरा

रामगंगा नदी पर बनी झील

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर हरड़िया के पास पहाड़ी दरकने से रामगंगा नदी का प्रवाह रुक गया। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर नदी में गिरने से करीब 600 m लंबी झील बन गई है। भैंसकोट की ओर झील का आकार लगातार बढ़ रहा है और इससे आसपास के भैंसखाल, बासगुन और छीपा समेत 5 गांवों की 600 से 700 आबादी पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है।

रामगंगा नदी का बहाव बाधित

थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़ और हरड़िया की पहाड़ियां लंबे वक्त से भूस्खलन प्रभावित हैं। 4 जुलाई को हुई जोरदार बारिश के बाद बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर रामगंगा नदी में आ गिरे। इससे नदी का बहाव बाधित हो गया और पानी जमा होने से झील बन गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से रामगंगा पर बने अस्थायी पुल बह गए। इन पुलों के जरिए पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के ग्रामीण रोजाना आवाजाही करते थे। पुल बहने से लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ और स्थानीय स्तर पर आवाजाही प्रभावित हुई है। 

अचानक बाढ़ आने का खतरा 

रामगंगा नदी में मलबा जमा होने से 2013, 2016 और 2024 में भी झील बन चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि ऐसी झील अचानक टूट जाए तो नीचे बसे इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा रहता है। मुनस्यारी के SDM डॉ. ललित मोहन तिवारी ने बताया कि हरड़िया समेत संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। रामगंगा नदी में झील बनने की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026