Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2025: 19 अगस्त से गैरसैंण में शुरू होगा उत्...

uttarakhand-assembly-monsoon-session-2025-starts-august-19

Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2025: 19 अगस्त से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

uttarakhand assembly monsoon session 2025 19 अगस्त से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

राज्यपाल ने विधानसभा सत्र की दी अनुमति

Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2025: उत्तराखंड के राज्यपाल ने पंचम विधानसभा के वर्ष 2025 के द्वितीय सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र 19 अगस्त 2025, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा। यह सत्र मानसून सत्र के रूप में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी की सहमति के बाद हुआ ऐलान

इससे पहले विधानसभा सत्र की तिथि और स्थान तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कैबिनेट की ओर से दिया गया था। मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी द्वारा शासन स्तर पर आदेश जारी किए गए थे। read more: सावन का दूसरा सोमवार…शिव के द्वार मंत्री विधायक

 भराड़ीसैंण में फिर से सत्र का आयोजन

गैरसैंण, जिसे उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया है, में एक बार फिर से विधानसभा सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी एक अहम कदम माना जा रहा है। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2025: मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद शासन द्वारा सत्र की तारीख और स्थान को लेकर निर्णय लिया गया, जिसके पश्चात राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त हुई। अब विधानसभा सचिवालय ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी मानसून सत्र गैरसैंण में आयोजित होगा। read more: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, धारदार हथियार से दो ग्रामीणों की हत्या      

संबंधित सामग्री

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

राज्य

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

देश-विदेश

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता में गोदाम हादसे के बाद मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 30 का रेस्क्यू। घटना के कारणों की जांच और निर्माणाधीन परियोजनाओं का ऑडिट कराने की घोषणा की गई।

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।

 ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

जुर्म गाथा

ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

चित्रकूट में एक नाबालिग के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दुखद मौत हो गई। घटना ने नाबालिगों के वाहन संचालन पर गंभीर सवाल उठाए।