Two Villagers Killed: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, धारदार हथियार से दो ग्रामीणों की हत्या

naxalites-kill-two-villagers-in-bijapur

Two Villagers Killed: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, धारदार हथियार से दो ग्रामीणों की हत्या

two villagers killed बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत धारदार हथियार से दो ग्रामीणों की हत्या

नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र और राज्य की संयुक्त कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की हालत खराब है, जिसकी खीज नक्सली भोले-भाले ग्रामीणों की हत्या से निकालते रहते हैं. बीजापुर जिले के छुटवाई गांव में नक्सलियों ने देर रात दो ग्रामीणों को धारदार हथियारों से हत्या कर दी.

दो ग्रामीणों की हत्या

नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बुरी खबर है. नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से खार खाए नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार से हत्या करने का मामला सामने आया है. नक्सलियों के हाथों मारे गए दोनों ग्रामीणों की पहचान कर ली गई है.

अज्ञात माओवादियों ने की हत्या

नक्सलियों के कायरना हरकत से मारे गए दोनों ग्रामीणों की पहचान क्रमशः 55 वर्षीय कवासी जोगा और 50 वर्षीय मंगलू कुरसम के रूप में हुई है. दोनों ग्रामीणों को नक्सलियों ने तर्रेम थाना क्षेत्र के छुटवाई गांव में देर रात धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या को अंजाम दिया. बताया जाता है इस हत्याकांड में  4-5 अज्ञात माओवादी शामिल थे.

सुरक्षाबलों की ऑपरेशन की खीच

गौरतलब है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 में नक्सलवाद को जड़ खत्म करने की तारीख मुकर्रर की है. सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन में चला रही है. सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सल संगठन हलकान है, जिससे नक्सली राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्म-समर्पण कर रहे हैं.

गांव में पसरा मातम

पुलिस के अनुसार, मारे गए ग्रामीणों की पहचान कवासी जोगा (55) और मंगलू कुरसम (50) के रूप में हुई है। दोनों छुटवाई गांव के निवासी थे और आम किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। देर रात 4 से 5 माओवादियों के एक समूह ने उनके घरों में घुसकर उन्हें बाहर निकाला और निर्ममता से धारदार हथियार से मार डाला।इस घटना के बाद गांव में आतंक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण भय के कारण अपने घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

जाने क्यों टारगेट बनते हैं निर्दोष ग्रामीण?

यह पहली बार नहीं है जब नक्सलियों ने निर्दोष ग्रामीणों की हत्या की हो। जब भी सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज होती है, नक्सली बौखलाहट में आम लोगों पर हमला करते हैं। यह घटना भी सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशनों की प्रतिक्रिया मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

काशी में गंगा नदी की नावों के लिए नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू, अब लगेगी लगाम

राज्य

काशी में गंगा नदी की नावों के लिए नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू, अब लगेगी लगाम

काशी में गंगा नदी पर चलने वाली नावों के लिए नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसमें हर नाव का अलग रजिस्ट्रेशन नंबर होगा और रूट व किराया निर्धारित होगा।

मुंबई में गर्मी और बिजली कटौती से लोग बेहाल, खुले में रात बिताने को मजबूर

देश-विदेश

मुंबई में गर्मी और बिजली कटौती से लोग बेहाल, खुले में रात बिताने को मजबूर

मुंबई में बढ़ती गर्मी और बिजली कटौती के कारण लोग अपने घरों को छोड़ वर्सोवा बीच पर रात बिताने को मजबूर हैं।

रश्मिका, कृति, और शाहिद की 'कॉकटेल 2' फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिलीज, जानिए रिव्यू..

मनोरंजन

रश्मिका, कृति, और शाहिद की 'कॉकटेल 2' फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिलीज, जानिए रिव्यू..

'कॉकटेल 2', जो कि 2012 की फिल्म का सीक्वल है, में रश्मिका मंदाना, कृति सेनन, और शाहिद कपूर ने अभिनय किया है। फिल्म को मिले मिक्स रिव्यूज दर्शकों की विभिन्न प्रतिक्रियाएँ दिखाते हैं।

कहीं आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, तो कहीं मानसून की देरी से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

राज्य

कहीं आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, तो कहीं मानसून की देरी से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मध्य प्रदेश में मानसून की देरी के कारण खरीफ फसलों की बुवाई अटकी, बड़वानी में आंधी-बारिश से केले की फसल तबाह, किसानों ने किया चक्काजाम।

ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पार्टी,  पानी में की बोतलें ठंड़ी

राज्य

ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पार्टी, पानी में की बोतलें ठंड़ी

ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में युवकों द्वारा गंगा में शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर विवाद और निगरानी बढ़ाने की मांग उठी।