उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, विपक्ष ने की सवालों की बौछार

uttarakhand-assembly-budget-session-day-3-opposition-protest-gairsain

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, विपक्ष ने की सवालों की बौछार

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन विपक्ष ने की सवालों की बौछार

Budget Session 2026: उत्तराखंड में भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा में विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन जारी है। सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की अध्यक्षता में कार्यवाही शुरू हुई। शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जिसमें विधायकों ने खेल, महिला सशक्तिकरण, खाद्य आपूर्ति और युवा कल्याण जैसे विभागों से जुड़े मुद्दे उठाए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने गैरसैंण को लेकर सवाल उठाते हुए इसे वेडिंग डेस्टिनेशन बताया।

मंत्री आर्या से पूछे सवाल

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के विभागों से जुड़े सवाल पूछे गए। आर्या के पास महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और खेल एवं युवा कल्याण जैसे विभाग हैं। कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने चमोली जिले के दशोली के सेमलडाला मैदान (पीपलकोटी) के विस्तारीकरण को लेकर सवाल किया। इसपर मंत्री ने जवाब दिया कि फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

[caption id="attachment_140273" align="alignnone" width="1145"]कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या[/caption]

Budget Session 2026: खिलाड़ियों को नौकरी

BJP विधायक सुरेश गड़िया ने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने के पर सवाल किया। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने PM मातृ वंदना योजना में लक्ष्य से कम पंजीकरण का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वे और योजना के तय मानकों के कारण व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं।

आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कत 

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने रेखा आर्या से BPL और APL राशन कार्ड को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कई लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, जिससे आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है। इस पर आर्या ने स्पष्ट किया कि राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का सीधा संबंध नहीं है। परिवार के बंटवारे के समय कई बार तकनीकी समस्याएं आती हैं। इस पर काजी निजामुद्दीन ने कहा कि यह पूरे राज्य की नीतिगत समस्या बन गई है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।