उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती घोटाला

लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में घोटाला के खिलाफ अभ्यर्थी ने लखनऊ में शिक्षा मंत्री के घर का घेराव किया।

लखनऊ में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रेंगते हुए शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे

उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती घोटाला

उत्तर प्रदेश में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर अभ्यर्थी फिर से प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य में 69000 शिक्षकों की भर्ती मामले में घोटाला सामने आया था। मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले छात्र ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे। 

रेंगते हुए पहुंचे अभ्यर्थी

शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर आज अभ्यर्थियों ने लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में घोटाला सामने आया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदेश के शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर रेंगते हुए और जमकर नारे लगाते हुए पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक्शन लेते हुए अभ्यर्थियों को हटाने की कोशिश की। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले आज को छात्रों ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। 

पैरवी करने की मांग

असल में छात्र और अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में लंबित केस में सरकार की तरफ से पैरवी नहीं होने के चलते काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि पैरवी न हो पाने से मामला निस्तारित नहीं हो पा रहा। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी रेंगते हुए, दंडवत करते हुए शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंचे। अभ्यर्थी कोर्ट में लंबित केस में सरकार की तरफ से वकील खड़ा कर पैरवी करने की मांग कर रहे है। उनकी मांग है कि सरकार पैरवी कर मामले का निस्तारण  कर भविष्य तय करे। 

मटकी लटकाकर प्रदर्शन

इससे पहले 22 अप्रैल को भी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गले में झाड़ू और मटकी लटकाकर जमकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप था कि राज्य सरकार दलित और पिछड़ों को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। अभ्यर्थी बीते 3 सालों से 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण महा घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के पुतले फूंकने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ तनावपूर्ण झड़पें हुईं।

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026