CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की इन 3 विषयों की

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

CM Yogi Adityanath reviews key initiatives like UP Data Center Cluster (UPDCC) and Project Ganga to transform UP into a global AI and tech hub.

cm योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा लखनऊ बनेगा “ai सिटी”

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के भविष्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े 3 महत्वपूर्ण विषयों, उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर क्लस्टर (UPDCC), प्रोजेक्ट गंगा और गेहूं के इन-हाउस प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए मंडी शुल्क और मंडी सेस में संभावित छूट जैसे महत्वपूर्ण विषयों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर की समीक्षा करते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के AI मिशन की बुनियादी संरचना तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि डाटा सेंटर क्लस्टर केवल NCR क्षेत्र तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रदेश के अन्य हिस्सों को भी इससे जोड़ा जाए। 

लखनऊ बनेगी “AI सिटी”

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि इसकी शुरुआत बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र से की जा सकती है, जहां बड़े पैमाने पर भूमि उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा समूह सहित बड़ी टेक कंपनियों से संवाद स्थापित कर लखनऊ को “AI सिटी” के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए। इसके साथ ही सीएम योगी ने अल नीनो के संभावित असर का उल्लेख करते हुए कहा कि आगामी सालों में फसलों पर इसका असर पड़ सकता है, इसलिए राज्य को खाद्यान्न सुरक्षा के लिए अभी से तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खाद्यान्न भंडार पर्याप्त और मजबूत होने चाहिए। 

5 गीगावॉट AI कंप्यूट कॉरिडोर 

बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर क्लस्टर प्रदेश को भारत और ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा AI कंप्यूट पावर सेंटर बनाने की दीर्घकालिक रणनीति है। इसका उद्देश्य प्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई-टेक डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाना है। प्रस्तुतीकरण में कहा गया कि यह केवल एक परियोजना नहीं बल्कि अगले 50 सालों के लिए उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक संरचना का खाका है। इसके तहत साल 2040 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था, 1.5 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार और 5 गीगावॉट एआई कंप्यूट कॉरिडोर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

संबंधित सामग्री

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक, सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर, CM योगी बोले - अपमान कर रहे

राज्य

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक, सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर, CM योगी बोले - अपमान कर रहे

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायकों के प्रदर्शन के कारण हंगामा हुआ, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र स्थगित कर दिया।

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

राज्य

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

उत्तर प्रदेश में, चुनाव से पहले मदरसों को लेकर उपमुख्यमंत्री के बयान ने राजनीतिक हलचल में तेजी ला दी है। विपक्ष और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

CM योगी ने मानसून सत्र 2026 के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की, कहा - जिन्होंने गोलियां चलवाई...

राज्य

CM योगी ने मानसून सत्र 2026 के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की, कहा - जिन्होंने गोलियां चलवाई...

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र 2026 के दौरान विपक्ष से सहयोग की मांग की, विधायिका को जनता की आवाज बनाने पर जोर दिया।

बारिश बनी आफत: उत्तराखंड में हाईवे बंद, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ का संकट

देश-विदेश

बारिश बनी आफत: उत्तराखंड में हाईवे बंद, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ का संकट

उत्तराखंड में हाईवे बंद, छत्तीसगढ़ में पुल टूटा और यूपी में बाढ़ के हालात। बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली से 10 मौतें हुईं।