यूपी विधानसभा में भारी हंगामा

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक, सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर, CM योगी बोले - अपमान कर रहे

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायकों के प्रदर्शन के कारण हंगामा हुआ, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र स्थगित कर दिया।

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक, सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर, CM योगी बोले - अपमान कर रहे

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक

UP विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र से बर्खास्त कर दिया। हुआ यूं कि सपा के हंगामे के बीच CM योगी बोल रहे थे। तभी सचिन यादव ने उनकी फोटो लहरा दी। इस पर सतीश महाना भड़क गए। वह कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। माइक फेंककर चिल्लाकर उन्होने कहा- आप मुख्यमंत्री योगी की फोटो के साथ ऐसा नहीं कर सकते। आपको पूरे सत्र के लिए सदन से बाहर निकाला जाता है। आप बाहर जाइए, नहीं तो विधायकी से भी बर्खास्त करवा दूंगा।

सपा विधायकों ने किया हंगामा

इसी बीच CM योगी भी खड़े हो गए। उन्होंने कहा- ये लोग लोकतंत्र की खिल्ली उड़ाना चाहते हैं। इसलिए सदन का माहौल खराब कर रहे हैं। सरकार सदन में हर मुद्दे पर बात के लिए तैयार है। इसके बाद भी सपा विधायक लगातार हंगामा करते रहे। भाजपा विधायक भी सपा के खिलाफ नारे लगाने लगे। इसी बीच सपा-BJP की महिला विधायक आमने-सामने आ गईं। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।

मारपीट और धक्का-मुक्की

मामला इतना बढ़ा कि णश योगी ने विधानसभा के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- सपा का आचरण अलोकतांत्रिक है। ये किसी नियम को नहीं मानते। सदन का अपमान करते हैं। चुनाव आयोग और न्यायालय का भी अपमान कर रहे है। ये लोग तर्कहीन मुद्दे उठाकर भ्रामक प्रचार करते हैं। आज सपा ने सदन में अध्यक्ष पीठ की अवमानना किया, मार्शलों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की का प्रयास किया गया। ये बेहद शर्मनाक है।

संबंधित सामग्री

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

सीएम योगी ने रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026