Urban Development: पांचवां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह आज, 5,364 करोड़ क...

urban-development

Urban Development: पांचवां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह आज, 5,364 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

urban development पांचवां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह आज 5364 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

Urban Development: नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आज पांचवां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के उन नगरीय निकायों को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। [caption id="attachment_110886" align="alignnone" width="223"]Urban Development Urban Development[/caption]

Urban Development: अधोसंरचना विकास योजना से जुड़े कार्य शामिल हैं

इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अमृत योजना के तहत 5,364 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं में जल-प्रदाय, सीवरेज नेटवर्क, हरित क्षेत्र का विकास और मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना से जुड़े कार्य शामिल हैं।

आयुक्त संकेत भोंडवे भी उपस्थित रहेंगे

समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, और आयुक्त संकेत भोंडवे भी उपस्थित रहेंगे।

आगे की रणनीति साझा की

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘स्वच्छता समग्र’ कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है, जिसमें वायु गुणवत्ता, शहरी स्वच्छता और लीगेसी वेस्ट प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। कार्यशाला के पहले सत्र में आयुक्त संकेत भोंडवे ने प्रदेश में स्वच्छता की वर्तमान स्थिति और आगे की रणनीति साझा की।

स्वच्छता संबंधी चुनौतियों पर विचार रखे

इस सत्र में उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह, पर्यटन निगम के एमडी इलैया राजा और रेस्पॉन्सिबल ट्यूरिज्म मिशन के डायरेक्टर डीपी सिंह ने नर्मदा बेसिन और धार्मिक-पर्यटन स्थलों की स्वच्छता संबंधी चुनौतियों पर विचार रखे।

अपने सुझाव साझा किए

दूसरे सत्र में इंदौर,छिंदवाड़ा, और ग्वालियर के महापौरों व आयुक्तों ने लीगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के प्रबंधन को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

विकास की संभावनाओं पर चर्चा की

समानांतर सत्र में भोपाल, उज्जैन, और सागर के आयुक्तों ने शहरों की कार्ययोजना, सफाई, सौंदर्यीकरण, और छोटे शहरों के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

सर्वेक्षण 2025 का डिजिटल पोस्टर भी लॉन्च होगा

Urban Development: कार्यक्रम के अंत में सफाई मित्रों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उनकी सुरक्षा, प्रशिक्षण और कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। समारोह में स्वच्छता पखवाड़ा पर आधारित एक विशेष फिल्म प्रदर्शित की जाएगी और स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 का डिजिटल पोस्टर भी लॉन्च होगा।

संबंधित सामग्री

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

राज्य

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

संजय मेहता ने हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, और वहां के विकास परिदृश्य पर चर्चा की।

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

राज्य

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी टाइल मिस्त्री ने बकाया भुगतान का बहाना बनाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां, सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

राज्य

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां, सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सावन महीने के लिए कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। बरेली में विशेष उपाय जैसे मांस-मछली की दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

बेअदबी कांड में फिर बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, SIT का समन 

राज्य

बेअदबी कांड में फिर बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, SIT का समन 

सुखबीर बादल को बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामलों में SIT ने समन जारी किया है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए विशेष रथों पर आयोजित की जाती है। यह यात्रा धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।