कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

up-residents-stranded-abroad-khamenei-barabanki-link

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

कई देशों में फंसे up के लोग खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता

Khamenei UP Connection: इजराइल–ईरान के बीच जारी जंग का असर उत्तरप्रदेश के लोगों पर भी पड़ रहा है। उत्तरप्रदेश के कई लोग बाहरी देशों में फंसे हुए है। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटें कैंसिल होने के कारण लोग वतन वापस नहीं आ पा रहे। अमरोहा से रालोद नेता प्रवीण पोनिया अपने परिवार के साथ ओमान में फंस गए है। 

[caption id="attachment_137915" align="alignnone" width="1167"]अमरोहा का परिवार फंसा अमरोहा का परिवार फंसा[/caption]

‘भगवान राम ही बचाएं’

इजराइल में फंसे सिद्धार्थनगर के एक परिवार का वीडियो भेजा है। वीडियो में वह बता रहे हैं कि वह कई देशों के लोगों के साथ एक बंकर में रह रहे हैं, जिनमें 12 भारतीय लोग शामिल हैं। यहां लगातार सायरन बज रहे हैं। सायरन सुनते ही सभी लोगों को बंकर में भागना पड़ता है। अब भगवान राम ही बचाएं।

कहां-कहां फंसे लोग

हाथरस के 3 लोग दुबई में फंस गए हैं। उनके परिजन परेशान हैं। बाराबंकी के 9 लोग ईरान के कुम में फंसे हुए हैं। बाहर फंसे लोगों ने सरकार से जल्द सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।  झांसी का एक परिवार ईरान में फंस गया है। सैयद नकी असकरी 12 साल पहले पढ़ाई करने ईरान गया था। बाद में अपनी पत्नी और 3 बच्चों को भी वहीं ले गया। लेकिन जंग के चलते परिवार से संपर्क टूट गया है। बाराबंकी के भी 24 लोग इजराइल में फंसे हैं। 

[caption id="attachment_137914" align="alignnone" width="1155"]बाराबंकी के रहने वाले मौलाना जफर अब्बास अपने बेटे युसूफ अब्बास ईरान में फंसे बाराबंकी के रहने वाले मौलाना जफर अब्बास अपने बेटे युसूफ अब्बास ईरान में फंसे[/caption]

Khamenei UP Connection: UP की फ्लाइट्स कैंसिल

उत्तरप्रदेश से खाड़ी देशों की सभी फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई हैं। लखनऊ से सऊदी अरब जाने वाली सभी फ्लाइटें रद्द कर दी गई। 

दुबई और रियाद की 2-2 फ्लाइटें, 

मस्कट, अबू धाबी, दम्माम और शारजाह की 1-1 फ्लाइट

वाराणसी एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली 2 फ्लाइटें भी 4 मार्च तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।

खामेनेई का बाराबंकी से रिश्ता

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों के बाद उत्तर प्रदेश का बाराबंकी चर्चा में आ गया है। खामेनेई के गुरु रूहोल्लाह खुमैनी के पूर्वज किंटूर गांव से जुड़े बताए जाते हैं। स्थानीय लोग दावा करते हैं कि ईरान की 1979 की इस्लामी क्रांति में इस गांव के वंशजों की भागीदारी रही।

ईरान की इस्लामिक क्रांति के सूत्रधार रूहोल्लाह खुमैनी के दादा सैयद अहमद मुसावी का जन्म 19वीं सदी की शुरुआत में बाराबंकी के किंटूर में हुआ था। यह गांव शिया इस्लामी शिक्षा का एक केंद्र माना जाता रहा है।

संबंधित सामग्री

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला चल रहा है। जमानत याचिका पर अदालत का फैसला बुधवार को होने की संभावना है।