यूपी जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

UP में आने वाला है बंपर निवेश, मिलेगी नौकरी! जापानी निवेशकों से मिलकर बोले CM योगी- UP में अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में भाग लिया, जिसमें जापानी निवेशकों के साथ निवेश और आर्थिक सहयोग पर चर्चा हुई।

By : सोनिया रायकवार
UP में आने वाला है बंपर निवेश, मिलेगी नौकरी! जापानी निवेशकों से मिलकर बोले CM योगी- UP में अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में शामिल होने के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में आए जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और राज्य जापानी निवेशकों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि भारत-जापान के मजबूत संबंधों को उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसरों में बदलना सरकार की प्राथमिकता है.

200 से ज्यादा जापानी कारोबारी 

यूपी जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के लिए जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में 200 से अधिक जापानी सीईओ, कारोबारी नेता और उद्योग प्रतिनिधि भारत पहुंचे हैं. नई दिल्ली में आयोजित स्वागत रात्रिभोज के साथ पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. इस दौरान यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी का जन्मदिन भी मनाया गया. भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यह 

उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश के सबसे बड़े निवेश केंद्रों में शामिल करना है.

यूपी निवेश के लिए बेहतर केंद्र : पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जापान के मजबूत होते आर्थिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जापानी कंपनियों के वैश्विक विस्तार और नए निवेश के लिए एक बेहतर केंद्र के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन और निवेश के अनुकूल माहौल उपलब्ध है, जिससे विदेशी कंपनियों के लिए राज्य आकर्षण का केंद्र बन रहा है.

इन क्षेत्रों में निवेश की चर्चा

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल विकास और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी. यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच आर्थिक एवं संस्थागत संबंधों को और मजबूत करेगी. उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक, कौशल विकास और पर्यटन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया.

लखनऊ में होगा इन्वेस्टमेंट मीट

इन्वेस्ट यूपी की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 18 अगस्त से 23 अगस्त तक नई दिल्ली, लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है. मुख्य यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट का आयोजन 21 अगस्त को लखनऊ में होगा. इसमें सरकार और कारोबारियों के बीच जी2बी (Government to Business) और बी2बी (Business to Business) सत्र आयोजित किए जाएंगे.

संबंधित सामग्री

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की।

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश सरकार ने 5297 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को गोरखपुर में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय का उद्घाटन करेंगे, साथ ही किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण भी करेंगे।

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में विद्यार्थियों को वैश्विक कारोबारी माहौल समझने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी का मौका मिलेगा।

वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में वृद्धाश्रमों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, जिसमें स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं और दैनिक जरूरतों की बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर