उमा भारती ने की मंदिर मुद्दे की दखल

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर विवाद में हस्तक्षेप की अपील करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

By : दिव्या मिस्त्री
खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद में अब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की एंट्री हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मंदिर मामले का समाधान निकालने की अपील की है। उमा भारती ने अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं उज्जैन से जुड़े हुए हैं और उज्जैयनी शहर के धार्मिक महत्व तथा यहां मौजूद धार्मिक स्थलों की गरिमा को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा कि विकास और आस्था को साथ लेकर चलना ही इस विवाद का उचित समाधान हो सकता है। उमा भारती ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री स्वयं भी इस मामले को लेकर समाधान पर विचार कर रहे होंगे।

भोपाल की मस्जिद का हवाला, उमा भारती बोलीं- विकास और आस्था साथ चल सकते हैं

उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में भोपाल के कमलापति पार्क के पास स्थित मस्जिद का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय कमलापति पार्क के आगे सड़क चौड़ीकरण का काम हुआ था। उस दौरान सड़क निर्माण की योजना में बदलाव किया गया और मस्जिद को हटाने या छूने के बजाय पूरे रोड प्लान में परिवर्तन करके काम आगे बढ़ाया गया। उमा भारती ने इसी उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए धार्मिक स्थल को हटाना ही एकमात्र रास्ता नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के मामले में भी इसी तरह का रास्ता तलाशने की अपील की है।

सिंहस्थ 2028 की तैयारी के बीच सड़क चौड़ीकरण की जद में आया मंदिर

दरअसल, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी प्रस्तावित चौड़ीकरण की जद में प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर भी आ रहा है। मंदिर को लेकर विवाद बढ़ने के बाद यह मामला अब उज्जैन से बाहर भी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर मंदिर से जुड़े वीडियो और रील तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके चलते देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं का उज्जैन पहुंचना भी जारी है। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं और मंदिर को उसी स्थान पर बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।

प्रतिमा को शिफ्ट करने की कोशिशें नाकाम, श्रद्धालुओं में बढ़ी आस्था

मंदिर की प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने के लिए प्रशासन की ओर से कई प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हट सकी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच यह मान्यता चर्चा में आ गई कि शायद हनुमान जी स्वयं इस स्थान से नहीं जाना चाहते। हालांकि यह श्रद्धालुओं की आस्था और मान्यता से जुड़ी बात है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मंदिर को लेकर लगातार बढ़ती धार्मिक भावनाओं के बीच अब प्रशासन के सामने विकास कार्य और आस्था के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है। उमा भारती की चिट्ठी के बाद इस मामले में राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।

हिंदू संगठन भी मैदान में, सुंदरकांड और महाआरती कर जताया विरोध

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी मंदिर परिसर पहुंचे थे। यहां सुंदरकांड का पाठ और महाआरती की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर धार्मिक स्थलों और उनसे जुड़ी जनभावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने आगे संतों, समाज के प्रमुख लोगों और हिंदू संगठनों के साथ चर्चा करने की बात कही है। इसके बाद प्रशासन से बातचीत कर आगे की रणनीति तय करने की तैयारी है। अब उमा भारती के हस्तक्षेप के बाद मंदिर विवाद के समाधान को लेकर सरकार के अगले कदम पर सभी की नजर है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत ओडीओपी संगम-2026: सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्लोबली दिखेगा एमपी का हुनर, बाजार के खुलेंगे नए अवसर

भारत में ओडीओपी संगम-2026 का आयोजन हो रहा है जिसमें मध्यप्रदेश के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

एमपी में राम मंदिर चंदे पर सियासत तेज, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,1000km की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

एमपी में राम मंदिर चंदे पर सियासत तेज, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,1000km की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक एक लंबी पदयात्रा करेंगे जिसे 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा' नाम दिया गया है।

नागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा के विकास की समीक्षा की, उद्योगों को बढ़ावा देने और नागरिक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर