उज्जैन सिंहस्थ :श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं होगी कोई कमी-CM डॉ. मोहन

ujjain-shipra-nadi-doura

उज्जैन सिंहस्थ :श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं होगी कोई कमी-CM डॉ. मोहन

उज्जैन सिंहस्थ श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं होगी कोई कमी-cm डॉ मोहन

Ujjain Shipra nadi: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में क्षिप्रा नदी पर निर्माणधीन घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखी जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंगारेश्वर और सिद्धवट के मध्य क्षिप्रा नदी पर बन रहे नए घाटों का अवलोकन भी किया। ये घाट आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के स्नान और अन्य सुविधाओं के लिए तैयार किए जा रहे हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

[caption id="attachment_143250" align="alignnone" width="1189"]श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं होगी कोई कमी-CM डॉ. मोहन श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं होगी कोई कमी-CM डॉ. मोहन[/caption]

Ujjain Shipra nadi: मुख्य घाटों तक पहुंचना आसान होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित घाटों के लगभग 200 मीटर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए वस्त्र बदलने की व्यवस्था तथा सुविधाजनक स्थानों पर टॉयलेट बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख घाटों पर लगभग 200 मीटर की दूरी पर सुविधा घर विकसित करने के निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घाटों के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए लगभग 500 मीटर की दूरी पर सीढ़ियां अन्य पहुंच मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, जिससे मुख्य घाटों तक पहुंचना आसान हो सके।

Ujjain Shipra nadi: आवश्यक सुविधाएं भी विकसित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिद्धवट और अंगारेश्वर मंदिर के बीच निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पुल के निर्माण से दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच आवागमन सुगम होगा और श्रद्धालुओं को एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। घाटों पर स्नान के लिए लगभग 5 मीटर चौड़ा घाट तैयार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं के आने-जाने के साथ बैठने की भी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घाटों पर श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित करने के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

राज्य

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. मोहन का नशामुक्ति पर जोर, बोले- नशे के दुष्परिणामों पर पाठ्यक्रम में जानकारी देना आवश्यक

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का नशामुक्ति पर जोर, बोले- नशे के दुष्परिणामों पर पाठ्यक्रम में जानकारी देना आवश्यक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा की। नशामुक्ति और दिव्यांगजन के रोजगार पर जोर दिया गया।

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

देश-विदेश

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता में गोदाम हादसे के बाद मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 30 का रेस्क्यू। घटना के कारणों की जांच और निर्माणाधीन परियोजनाओं का ऑडिट कराने की घोषणा की गई।