हरियाणा मुख्यमंत्री की सड़क पर मदद

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

By : रोहन उमक
सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल मदद की। लाडवा-बाबैन मार्ग से गुजरते समय मुख्यमंत्री की नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े दो मोटरसाइकिल सवार युवकों पर पड़ी। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और राहत कार्य शुरू कराया।

मुख्यमंत्री स्वयं वाहन से उतरकर घायलों के पास पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अपने निजी चिकित्सक को घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों युवकों को मुख्यमंत्री के काफिले के साथ चल रही एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल भेजा गया।

घटना का एक दृश्य

एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाए गए घायल

मुख्यमंत्री ने घायलों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। समय रहते चिकित्सा सहायता मिलने से घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सका।

दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान 27 वर्षीय अमित, निवासी गांव बीड़ कलवा, और 30 वर्षीय रजत कुमार, निवासी गांव सूरजगढ़, के रूप में हुई है। दोनों का इलाज शाहाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है।

‘जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ा कर्तव्य’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सड़क पर किसी व्यक्ति को घायल अवस्था में देखना बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने कहा कि केवल जनप्रतिनिधि होने के नाते ही नहीं, बल्कि एक इंसान होने के नाते भी जरूरतमंद की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी विधायकों, सांसदों और अधिकारियों को अपने काफिले के साथ एंबुलेंस रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

गोल्डन आवर में मदद की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सड़क दुर्घटनाओं के दौरान संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद का ‘गोल्डन आवर’ घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में लोगों को बिना समय गंवाए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए।

घटना का दूसरा दृश्य

उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा की सुरक्षित सड़क नीति के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने वालों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

संबंधित सामग्री

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए विभिन्न पहलें और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि नवाचार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु नई योजनाएं प्रारंभ कीं, जिससे युवाओं को कृषि से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026