अधिवक्ता का लाइसेंस सस्पेंड

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने लिया बड़ा फैसला,ट्विशा के पति समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द , अब नहीं कर सकेंगे वकालत

भोपाल में Twisha Sharma Death Case के आरोपी अधिवक्ता समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस Bar Council of India द्वारा सस्पेंड किया गया है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने लिया बड़ा फैसला,ट्विशा के पति समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द , अब नहीं कर सकेंगे वकालत

भोपाल के चर्चित Twisha Sharma Death Case में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Bar Council of India ने आरोपी अधिवक्ता समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस आदेश के बाद अब समर्थ सिंह किसी भी अदालत, ट्रिब्यूनल या अन्य कानूनी मंच पर प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी अंतरिम आदेश में कहा गया है कि मामले की गंभीरता, दहेज मौत और क्रूरता जैसे आरोपों को देखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक मानी गई। परिषद ने यह भी कहा कि आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज गंभीर आरोप कानूनी पेशे की गरिमा और जनता के विश्वास को प्रभावित करते हैं।

अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

यह आदेश बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता Manan Kumar Mishra की ओर से 22 मई 2026 को जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से सामने आया। आदेश में उल्लेख किया गया कि ट्विशा शर्मा की शादी के कुछ ही महीनों बाद भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इस मामले में समर्थ सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज है।

अंतरिम सस्पेंशन की कार्रवाई की गई

बार काउंसिल ने यह भी बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि समर्थ सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। इसी आधार पर उनके खिलाफ अंतरिम सस्पेंशन की कार्रवाई की गई।

अंतरिम आदेश पर अंतिम फैसला लिया

आदेश के अनुसार सस्पेंशन अवधि के दौरान समर्थ सिंह न तो किसी केस में वकालतनामा दाखिल कर सकेंगे और न ही किसी अदालत में पेश हो पाएंगे। मामले को आगे अनुशासन समिति और संबंधित वैधानिक निकाय के समक्ष रखा जाएगा, जहां इस अंतरिम आदेश पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पहले से जारी है। हाल ही में हाई कोर्ट ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी, जबकि मामले की CBI जांच और दोबारा पोस्टमार्टम को भी मंजूरी मिल चुकी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

मध्यप्रदेश के भोपाल में विकास पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026