Today Mp News: CM के सामने किसानों ने प्रदर्शन किया था...सौंपा ज्ञापन

today-mp-news-farmers-demonstrated-in-front-of-the-cm-in-bhind

Today Mp News: CM के सामने किसानों ने प्रदर्शन किया था...सौंपा ज्ञापन

today mp news cm के सामने किसानों ने प्रदर्शन किया थासौंपा ज्ञापन

Today Mp News: मध्य प्रदेश के भिंड में रावतपुरा सरकार धाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  पहुंचे थे इस दौरान किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा था किसानों ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि DGM लक्ष्मी सोनवानी के कार्यकाल में इस तरह की कार्रवाई लगातार बढ़ी है. उन्होंने कहा कि कई मामलों में मीटर रीडिंग, लाइन लंबाई और कनेक्शन की स्थिति में गड़बड़ी दिखाकर फर्जी बिल तैयार किए गए. किसानों ने अपने आरोपों के समर्थन में फर्जी बिलों की प्रतियां भी मुख्यमंत्री को सौंपीं.

Today Mp News: किसानों में आक्रोश

आक्रोशित किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अफसरों के खिलाफ खुलकर नारेबाजी शुरू कर दी. लहारमिहोना क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने महिला उपप्रबंधक (DGM) लक्ष्मी सोनवानी को तत्काल हटाने की मांग करते हुए हेलीपेड परिसर में मुख्यमंत्री के सामने करीब 20 मिनट तक जोरदार नारे लगाए.

Today Mp News: किसान काफी परेशान

प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारी लक्ष्य (टारगेट) पूरा करने के लिए फर्जी कार्रवाई कर रहे हैं. किसानों ने बताया कि उनके खेतों में विभाग की ओर से दिए गए वैध बिजली कनेक्शनों को दो से तीन महीने बाद ही अवैध घोषित कर दिया जाता है. इसके बाद किसानों पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के भारी-भरकम बिल और जुर्माने थोप दिए जा रहे हैं. किसानों का कहना है कि बिना मौके पर सही जांच किए ही नोटिस जारी कर दिए जाते हैं, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं.

बिलों में सुधार किया जाए

प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि वे इस पूरे मामले को लेकर पहले ही भोपाल स्थित विद्युत कंपनी के एमडी कार्यालय तक शिकायत कर चुके हैं. इसके बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही बिलों में सुधार किया गया, तो मजबूर होकर उन्हें मुख्यमंत्री के सामने प्रदर्शन करना पड़ा. किसानों का कहना था कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों से ज्ञापन लेकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए.कार्यक्रम स्थल पर मौजूद प्रशासनिक और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों को शांत कराने का प्रयास किया. बाद में स्थिति नियंत्रण में आई और मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर जिले में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

संबंधित सामग्री

देश में मौसम का डबल अटैक: असम में 99 गांव डूबे, अरुणाचल में 1 लाख लोग बाढ़ में फंसे; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

देश-विदेश

देश में मौसम का डबल अटैक: असम में 99 गांव डूबे, अरुणाचल में 1 लाख लोग बाढ़ में फंसे; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

भारत में मौसमी विपरीतता: असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से भारी तबाही, जबकि मध्य प्रदेश में सूखे के हालात. मानसून की संभावित वापसी के साथ कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी।

पंजाब में गरजे CM भगवंत मान: विपक्ष पर साधा निशाना, मुकेरियां के लिए किए बड़े ऐलान

राज्य

पंजाब में गरजे CM भगवंत मान: विपक्ष पर साधा निशाना, मुकेरियां के लिए किए बड़े ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर निशाना साधा, कांग्रेस और अकाली दल की कमजोरियों का उल्लेख किया। मुकेरियां में विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

MP Weather Update: प्रदेश में 11% कम बारिश, 35 जिले सूखे; 19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

राज्य

MP Weather Update: प्रदेश में 11% कम बारिश, 35 जिले सूखे; 19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

मध्य प्रदेश में पिछले सप्ताह से बारिश की कमी से मानसून की गति धीमी हो गई है, जिससे कृषि और जल स्रोतों पर असर पड़ रहा है।

भोपाल के रिटायर्ड दंपती के हत्या की इनसाइड स्टोरी,3 लाख के बदले दिया सवा करोड़ के घर का दानपत्र

राज्य

भोपाल के रिटायर्ड दंपती के हत्या की इनसाइड स्टोरी,3 लाख के बदले दिया सवा करोड़ के घर का दानपत्र

भोपाल में एक रिटायर्ड दंपती की हत्या संपत्ति विवाद से जुड़ी हुई थी। मकान के बदले करोड़ों की डील और दानपत्र की साजिश का खुलासा हुआ।

भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल

राज्य

भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से नई दिल्ली में संवाद किया, मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा दिया।