भोपाल में गोमांस अवशेष को लेकर बढ़ा तनाव, प्रदर्शन जारी

तनाव भोपाल में बरकरार

भोपाल में गोमांस अवशेष को लेकर बढ़ा तनाव, प्रदर्शन जारी

भोपाल के रायसेन रोड पर गौ-वंश अवशेषों के मुद्दे पर तनाव बढ़ा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर हलचल।

भोपाल में गोमांस अवशेष को लेकर बढ़ा तनाव प्रदर्शन जारी

गोमांस अवशेष |

राजधानी भोपाल के आदमपुर छावनी इलाके में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। 26 टन मांस मामले के मुख्य आरोपी असलम कुरैशी की जेल से रिहाई होते ही, कथित तौर पर गौ-वंश के अवशेषों को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय सर्वदलीय गौरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने ट्रक रोककर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हिंदू संगठनों ने रायसेन रोड पर चक्काजाम कर दिया है। 

गहमागहमी का माहौल

भोपाल का रायसेन रोड... पर भारी गहमागहमी का माहौल है। मामला जुड़ा है आदमपुर कचरा खंती के पास स्थित रेंडरिंग प्लांट से। आरोप है कि स्लॉटर हाउस से लाया गया गौ-वंश का वेस्ट मटेरियल, जिससे मुर्गा और मछली का दाना बनाया जाता था, उसे गुपचुप तरीके से यहां से साफ किया जा रहा है।

अवशेषों को शिफ्ट किया

यह हलचल तब शुरू हुई जब इस मामले के मुख्य आरोपी असलम कुरैशी को एनएसए (NSA) की कार्रवाई के बाद जेल से रिहाई मिली। गौरक्षा समिति का दावा है कि रिहाई होते ही सबूत मिटाने के लिए हड्डियों और अवशेषों को शिफ्ट किया जा रहा था।

यह अवशेष गौ-वंश के ही

प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवरों को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि प्रशासन इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रहा है। उनकी मांग है कि मौके पर मौजूद पूरे स्टॉक की फोरेंसिक जांच कराई जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह अवशेष गौ-वंश के ही हैं।

पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी

"सवाल सिर्फ एक ट्रक को रोकने का नहीं है, सवाल उन 26 टन मांस के अवशेषों का है जो पहले भी चर्चा में रहे हैं। क्या आरोपी की रिहाई के बाद वाकई साक्ष्य मिटाने की कोशिश हो रही है? या फिर प्रशासन की नाक के नीचे ये सब कुछ पहले से चल रहा था? फिलहाल, रायसेन रोड पर तनाव बरकरार है और पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है।
 

संबंधित सामग्री

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

राज्य

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

उत्तराखंड में निहंगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और देहरादून की ओर बढ़ गए। इस घटना के पीछे पंजाब के CM और सिख संगठनों का दबाव माना जा रहा है।

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

राज्य

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की अनुशंसा मिली है, जिसे DPC ने स्वीकृति प्रदान की।

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

राज्य

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर जारी की Advisory

राज्य

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर जारी की Advisory

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर ठगों और फर्जी नियामक संस्थाओं के खिलाफ चेतावनी जारी की है। जनता को सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है।