चंबल अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 551 लोगों पर कार्रवाई के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

चंबल अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 551 लोगों पर कार्रवाई के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश सरकारों को अवैध रेत खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

चंबल अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त 551 लोगों पर कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध खनन को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में केवल एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई कर कानून का डर भी दिखना चाहिए।

'पहचान हो गई तो हिरासत में क्यों नहीं?'

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत खनन में सहयोग करने वाले 551 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब आरोपियों की पहचान हो चुकी है तो अब तक उन्हें हिरासत में क्यों नहीं लिया गया। कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ एहतियाती हिरासत (प्रिवेंटिव डिटेंशन) जैसे कड़े कदम उठाए जाएं ताकि दूसरों के लिए भी यह एक उदाहरण बने।

प्राकृतिक संसाधनों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य और चंबल नदी का पारिस्थितिक संतुलन हर हाल में सुरक्षित रहना चाहिए। अदालत ने टिप्पणी की कि प्रकृति स्वयं अपना संतुलन बनाए रख सकती है, लेकिन मानव हस्तक्षेप और अवैध खनन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।

तीनों राज्यों से मांगा कार्रवाई का ब्यौरा

सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों ने अवैध खनन रोकने के लिए दर्ज एफआईआर, जब्त किए गए वाहनों और अन्य कार्रवाई की जानकारी अदालत के सामने रखी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और जमीनी स्तर पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना होगा। अदालत ने तीनों राज्यों को सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

4 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त तय की है। तब तक तीनों राज्यों को अवैध रेत खनन रोकने के लिए उठाए गए ठोस कदमों और कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी। अदालत ने संकेत दिए हैं कि यदि कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही तो आगे और कड़े निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

मध्यप्रदेश से नई उड़ानें शुरू होने से भोपाल, पटना, कोलकाता के बीच यात्रा आसान होगी। राज्य के विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

राज्य

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। नई प्रणाली Education Portal 3.0 पर लागू होगी।

लाड़ली बहना समेत MP की बड़ी योजनाओं की होगी हाई लेवल समीक्षा,5 विभागों के बड़े अधिकारियों की कमेटी गठित

राज्य

लाड़ली बहना समेत MP की बड़ी योजनाओं की होगी हाई लेवल समीक्षा,5 विभागों के बड़े अधिकारियों की कमेटी गठित

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया, जिसमें कई विभाग शामिल हैं।