सीधी में 2.5 लाख साल पुराने हाथी के जीवाश्म मिलने का दावा

sidhi-elephant-fossils-discovery-mp

सीधी में 2.5 लाख साल पुराने हाथी के जीवाश्म मिलने का दावा

सीधी में 25 लाख साल पुराने हाथी के जीवाश्म मिलने का दावा

elephant fossils mp: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में प्राचीन जीवाश्मों की एक महत्वपूर्ण खोज सामने आई है। सिहावल ब्लॉक के कोरौली कला गांव स्थित अतरैला पहाड़ी पर वैज्ञानिकों को हाथियों के पूर्वजों (प्रोबोसिडियन कुल) के जीवाश्म अवशेष मिले हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इनकी उम्र 25 हजार से लेकर ढाई लाख वर्ष तक हो सकती है।

elephant fossils mp: वैज्ञानिक टीम ने किया सर्वेक्षण

सतना के पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की टीम ने इस स्थल का सर्वे किया। प्राणी शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हर्षित सोनी के नेतृत्व में डॉ. ऋषभ देव साकेत और पुरातत्वविद डॉ. धीरेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर परीक्षण किया.टीम को यहां बड़े शाकाहारी स्तनधारी जीवों के दांतों के टुकड़े और अस्थि खंड मिले हैं। इन दांतों में एनामेल प्लेट, डेंटिन और घिसाव के स्पष्ट निशान पाए गए, जो प्रारंभिक तौर पर हाथी कुल के जीवों की ओर संकेत करते हैं।

elephant fossils mp: पैलियोसोल और प्राचीन पर्यावरण के संकेत

डॉ. हर्षित सोनी के अनुसार, स्थल पर कठोर अवसादी मिट्टी के नमूने भी मिले हैं, जिनमें पौधों की जड़ों के निशान और सूक्ष्म संरचनाएं मौजूद हैं। ये संकेत प्राचीन मिट्टी यानी पैलियोसोल की ओर इशारा करते हैं.विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षेत्र सोन नदी घाटी के प्राचीन अवसादी निक्षेपों से जुड़ा हो सकता है, जहां पहले भी प्लीस्टोसीन काल के जीवाश्म मिलने के प्रमाण मिल चुके हैं।

उम्र की पुष्टि के लिए उन्नत परीक्षण जरूरी

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जीवाश्मों की सटीक उम्र का पता लगाने के लिए यूरेनियम डेटिंग जरूरी होगी। मौजूदा नमूनों पर डीएनए परीक्षण या कार्बन डेटिंग संभव नहीं है.विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि प्रोबोसिडियन कुल की पुष्टि के लिए विस्तृत भूवैज्ञानिक अध्ययन और तुलनात्मक विश्लेषण आवश्यक है। ईएसआर तकनीक से भी अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि संभव नहीं मानी जा रही।

संरक्षण की मांग, नुकसान का खतरा

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.सी. राय ने बताया कि यह सर्वेक्षण प्रारंभिक स्तर का है, जिसका उद्देश्य स्थल के वैज्ञानिक महत्व को समझना है.उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय गतिविधियों के कारण कुछ जीवाश्म पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों ने जिला प्रशासन से इस स्थल को तुरंत संरक्षित करने की मांग की है।  

संबंधित सामग्री

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।