श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भा...

श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर cm डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का विभाजन भारत के इतिहास की सबसे बड़ी भूलों में से एक था और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के साथ ही देश विभाजन की पीड़ा से भी गुजरा, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने विभाजनकारी नीतियों और षड्यंत्रों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई। “एक देश में दो विधान” जैसी व्यवस्था को समाप्त करने के पीछे भी उनके संघर्ष और विचारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भावना को साकार होते देख रहा

डॉ. यादव ने कहा कि आज देश ‘वंदे मातरम्’ की भावना को साकार होते देख रहा है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) का उल्लेख करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है और प्रदेशभर से विभिन्न वर्गों एवं धर्मों के लोगों के 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।

सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा

उन्होंने कहा कि सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” है और मध्यप्रदेश डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा।

भाजपा 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान बूथ स्तर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, छात्र सम्मेलन, वृक्षारोपण अभियान और विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा अनावरण व नामकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विशेष टोलियों का भी गठन किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने संगठन की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को समान सम्मान मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और समाजहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर विशेष टोलियों का भी गठन किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

राज्य

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कोई नाराजगी या मतभेद नहीं है।

बेटियों की खास कैबिनेट से मिलकर गदगद हुए CM डॉ. मोहन यादव, बताया कितना और कैसे इस्तेमाल करें AI

राज्य

बेटियों की खास कैबिनेट से मिलकर गदगद हुए CM डॉ. मोहन यादव, बताया कितना और कैसे इस्तेमाल करें AI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय का दौरा किया और छात्राओं से संवाद किया।

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र को CM डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र को CM डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र की स्मृति में विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ नेताओं ने उनके योगदान को याद किया।

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

राज्य

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

मध्य प्रदेश के तीन भाजपा सांसदों को जबलपुर हाईकोर्ट से नोटिस मिला है, जुड़ा है मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्दीकरण से।

&quotसौरभ शर्मा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 18 महीने बाद जेल से होगी रिहाई&quot

राज्य

"सौरभ शर्मा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 18 महीने बाद जेल से होगी रिहाई"

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा की जमानत याचिका मंजूर की, जो 18 महीने से जेल में थे। उन पर काले धन और अवैध संपत्ति के आरोप थे।