Satna news: नागौद में यूरिया संकट और किसानों पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

satna-news-10

Satna news: नागौद में यूरिया संकट और किसानों पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

satna news नागौद में यूरिया संकट और किसानों पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Satna news: सतना जिले के नागौद में किसानों को यूरिया खाद की आपूर्ति में हो रही समस्याओं और किसानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नागौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नागौद विधानसभा की कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि सिंह, एडवोकेट मुख्तार अहमद सिद्दीकी (बच्चा) के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विपणन संघ (मार्कफेड) के गोदाम पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

[caption id="attachment_102392" align="alignnone" width="300"]Satna news Satna news[/caption]

Satna news: जिससे किसानों में आक्रोश और बढ़ गया

दरअसल, नागौद स्थित मार्कफेड गोदाम से किसानों को रासायनिक खाद यूरिया की समुचित आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नाराज़ किसानों ने हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर चक्काजाम किया था। इस घटना के बाद नागौद पुलिस ने 150 अज्ञात किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी, जिससे किसानों में आक्रोश और बढ़ गया।

Satna news: प्रकार की असुविधा से बचाने की मांग की गई

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए तत्काल एफआईआर वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) जीतेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष खाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने की मांग की गई।

Satna news: तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए

डॉ. रश्मि सिंह ने गर्मी में घंटों लाइन में खड़े किसानों के लिए टेंट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई। इस पर एसडीएम ने तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि खाद लेने आए किसानों को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा अमर्यादित भाषा जैसे "कुत्ता" और "हरामजादे" जैसे शब्द कहे गए, जो बेहद आपत्तिजनक हैं। डॉ. रश्मि सिंह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट रमाकांत मिश्र ने एसडीओपी रघु केसरी और नगर निरीक्षक अशोक पांडे से ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसडीओपी ने कहा कि यदि वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराया जाता है, तो दोषियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Satna news: अजय प्रजापति आदि शामिल थे

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. रश्मि सिंह, रमाकांत मिश्र, एड. वीरेंद्र सिंह छोटे, एड. मुख्तार सिद्दीकी, अखिलेश सिंह, अंकित सिंह, दीपक शर्मा, अजय प्रजापति आदि शामिल थे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच और शाजापुर में 500 और 450 मेगावॉट की सोलर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह भारत में सबसे कम दर पर ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन, परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

मध्यप्रदेश सरकार ने नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

देश-विदेश

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल।