Saharanpur dumper accident 7 dead: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर अचानक बेकाबू होकर एक कार पर पलट गया। इस घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह डंपर के नीचे दब गई।
कार पर पलटा डंपर
बताया जा रहा है कि मृतक लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। 5 फीट की कार 2 फीट की बची। इसके बाद डंपर को 3 क्रेनों की मदद से हटाया गया। वहीं, बजरी हटाने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। तब तक कार सवार तड़पते रहे। बाद में कार की छत काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। [caption id="attachment_119404" align="alignnone" width="623"]
कार की छत काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला[/caption]