sivni-kawad-hadsa: सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, बनारस से महाराष्ट्र जा रहे थे गंगा जल लेकर

road-accident-in-seoni-2-dead-9-injured

sivni-kawad-hadsa: सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, बनारस से महाराष्ट्र जा रहे थे गंगा जल लेकर

sivni-kawad-hadsa सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत बनारस से महाराष्ट्र जा रहे थे गंगा जल लेकर

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पैदल चल रहे कांवड़ियों के पीछे चल रहे ट्रैक्टर को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी. हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। चोर गरठिया ग्राम के समीप नेशनल हाईवे-44 पर देर रात हादसा हुआ। इस घटना के बाद डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया।

डंपर और ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

काशी (बनारस) से कुछ कांवड़िए महाराष्ट्र राज्य के अकोला जिले के पातुर ग्राम जल भरकर पैदल जा रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर और फोरव्हीलर वाहन भी आगे-पीछे चल रहे थे। जब वे बंडोल थाना क्षेत्र के चोर गठरिया ग्राम के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग 44 पर थे, तभी पीछे से आ रहे तेज गति डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

इनकी हुई मौत

इस हादसे में ट्रैक्टर के आगे कांवड़ लेकर पैदल चल रहे दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम अविनाश पिता विजय पोहरे और बंडूबन पिता पांढुराम बन्ड हैं। दोनों मृतक मजदूरी करते थे। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों के नाम

विठ्ठल पिता देवदास मोरथ रंशूकेश पिता जगन्नाथ वानखेड़े रूपेश पिता लक्ष्मण सोनोने अभिषेक पिता मानसिंह कोहरे सचिन पिता राम ढगे सतीश पिता सुभाष तायड़े पुरुषोत्तम पिता काशीराम गिहरे कुलदीप पिता सुधाकर गाडगे गौतम पिता महेंद्र उकवे सभी घायल अकोला जिले के पातुर के निवासी हैं।

आरोपी चालक मौके से फरार

बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम का कहना है कि पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। मौके से फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। डंपर के नंबर से डंपर मालिक और चालक के संबंध में जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। Read More:-NSA अजीत डोभाल और पुतिन की मुलाकात: पुतिन इस साल भारत आएंगे Watch Now :-रक्षाबंधन पर अपनों से मिलने की कीमत 4 गुना!

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।