Ramnagar Police: रामनगर में पुलिस को बड़ी सफलता, 68 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ramnagar-police

Ramnagar Police: रामनगर में पुलिस को बड़ी सफलता, 68 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ramnagar police रामनगर में पुलिस को बड़ी सफलता 68 किलो गांजा बरामद तस्कर गिरफ्तार

Ramnagar Police: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत रामनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक टैक्सी वाहन से 68 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

[caption id="attachment_91441" align="alignnone" width="300"]Ramnagar Police Ramnagar Police[/caption]

Ramnagar Police: कई मामलों में नशा तस्करों को पकड़कर जेल भेजा

कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पर्वतीय इलाकों से लगातार अवैध तरीके से गांजा लाकर रामनगर में बेचा जा रहा है। पुलिस ने पहले भी ऐसे कई मामलों में नशा तस्करों को पकड़कर जेल भेजा है।

Ramnagar Police: पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन को रोका

इस बार भी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टैक्सी वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में फील्डिंग लगा दी। कुछ ही देर में एक टैक्सी कार आती दिखी, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार चालक ने पुलिस को देखते ही वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन को रोक लिया।

Ramnagar Police: वाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया

तलाशी लेने पर कार के भीतर से 68 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम पूछड़ी टंकी निवासी दानिश पुत्र वाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया है।

ऐसे तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही

कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा और ऐसे तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।