विवादित बयान पर सियासत गरम

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के 'मिसाइल' वाले बयान पर सियासत गरम

भोपाल में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर शर्मा के बयान पर विवाद, कांग्रेस ने उठाए सवाल, विधायक ने दी सफाई।

By : सोनिया रायकवार
BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के 'मिसाइल' वाले बयान पर सियासत गरम

 

भोपाल के करोंद इलाके में रविवार रात आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। कार्यक्रम में भाषण के दौरान शर्मा ने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे।” बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं।

हालांकि, बयान के तुरंत बाद रामेश्वर शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि इस्लामाबाद से था।

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए दिया बयान

करोंद के भगत सिंह चौराहे पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रामेश्वर शर्मा ने हिंदू एकता, राष्ट्रवाद और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि हिंदू एकता केवल मटकी फोड़ने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज को हर स्तर पर एकजुट होना चाहिए। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे इस्लामाबाद में मटकी फोड़ना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने वहां मटकी फोड़ने के संदर्भ में 'मिसाइल' वाली टिप्पणी की।

बयान के बाद रामेश्वर शर्मा ने दी सफाई

बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद रामेश्वर शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी का संबंध भोपाल के काजी कैंप से नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका आशय इस्लामाबाद वाले काजी कैंप से था। विधायक की इस सफाई के बाद भी कांग्रेस ने उनके बयान पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस ने पूछा- इस्लामाबाद में काजी कैंप कहां है?

कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर अब्बास हाफिज ने रामेश्वर शर्मा की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंटरनेट पर पाकिस्तान में 'काजी कैंप' नाम की कोई जगह दिखाई नहीं देती। उन्होंने पूछा कि विधायक आखिर किस काजी कैंप की बात कर रहे थे।

जातियों में नहीं बंटने की अपील

कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर शर्मा ने हिंदू समाज से जातियों में नहीं बंटने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जातिगत पहचान से पहले हिंदू और भारतीय होने की पहचान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने देश के लिए समर्पित लोगों के सम्मान और मातृभूमि के प्रति निष्ठा को हर नागरिक का कर्तव्य बताया। फिलहाल रामेश्वर शर्मा के बयान और उसके बाद दी गई सफाई को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा है, जबकि विधायक अपनी टिप्पणी का आशय इस्लामाबाद से जोड़कर स्पष्ट कर चुके हैं।

संबंधित सामग्री

CM हाउस जा रहे इंटर्न डॉक्टरों को हमीदिया में रोका, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

CM हाउस जा रहे इंटर्न डॉक्टरों को हमीदिया में रोका, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में रोका।

त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत: AIIMS भोपाल और दिल्ली की रिपोर्ट में चोटों को लेकर विरोधाभास का दावा

त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत: AIIMS भोपाल और दिल्ली की रिपोर्ट में चोटों को लेकर विरोधाभास का दावा

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत पर भोपाल और दिल्ली एम्स की मेडिकल रिपोर्ट्स में विरोधाभास से निष्पक्षता पर सवाल उठे।

एआईएम-2026 में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

एआईएम-2026 में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने AIM Congress 2026 में विश्वभर के निवेशकों से मुलाकात की और मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को प्रस्तुत किया।

रानी पद्मावती का जौहर कायरता नहीं बहादुरी: स्वरा भास्कर के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

रानी पद्मावती का जौहर कायरता नहीं बहादुरी: स्वरा भास्कर के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

स्वरा भास्कर के जौहर संबंधित बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने जौहर को बहादुरी और भक्ति बताया।

आप में शामिल हुए गुरप्रीत सेखों, सीएम मान ने दिलाई सदस्यता; विरोधियों पर जमकर बरसे

आप में शामिल हुए गुरप्रीत सेखों, सीएम मान ने दिलाई सदस्यता; विरोधियों पर जमकर बरसे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरप्रीत सिंह सेखों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। रैली में समर्थकों में उत्साह दिखा, कांग्रेस-अकाली दल पर निशाना साधा।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026