राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी की जेल में हत्या

ram-mandir-terrorist-plot-jail-murder

राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी की जेल में हत्या

राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी की जेल में हत्या

Ram Mandir Terrorist Jail Murder: अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की साजिश साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की हरियाणा की फरीदाबाद की नीमका जिला जेल में हत्या कर दी गई। अब्दुल रहमान अयोध्या के मजनाई गांव का रहने वाला था।

[caption id="attachment_133422" align="alignnone" width="1377"]आतंकी अब्दुल रहमान आतंकी अब्दुल रहमान[/caption]

आतंकी की हत्या

रविवार देर रात जेल में बंद अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट नाम के कैदी ने आतंकी अब्दुल पर नुकीली चीज से हमला किया। आरोपी अरुण चौधरी मर्डर केस में जेल में बंद था। दोनों को हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में एक साथ बंद किया गया था। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट ने आतंकी अब्दुल रहमान पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मी अब्दुल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Ram Mandir Terrorist Jail Murder: दोनों की पहचान

रहमान की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। बता दे कि 20 साल के अब्दुल को गुजरात ATS ने मार्च 2025 में पकड़ा था। वह अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (AQIS) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। उसने अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रची थी। अब्दुल की गिरफ्तारी के समय जांच एजेंसियों को उसके पास से 2 जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे, जिनको बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया था।

वहीं कत्ल करने वाला कैदी अरुण चौधरी अक्षय शर्मा हत्याकांड में शामिल था। उसे पंजाब में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2 साल पहले ही उसे कठुआ जेल से नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। 

[caption id="attachment_133423" align="alignnone" width="1368"]आरोपी अरुण चौधरी आरोपी अरुण चौधरी[/caption]

गोदारा गैंग का समर्थन

अब एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि जो देश खिलाफ जाएगा उसका यही हाल होगा। वहीं पोस्ट में हत्या करने वाले आरोपी का सपोर्ट किया गया।

पोस्ट रोहित गोदारा गैंग की तरफ से किया गया। गैंग के मेंबर महेंद्र डेलाना ने लिखा कि फरीदाबाद जेल में अब्दुल रहमान को मारा, जो कि एक आतंकवादी था और राम मंदिर पर हमला करने की प्लानिंग में शामिल था। अरुण चौधरी ने इसको इसके अंजाम तक पहुंचाया।

संबंधित सामग्री

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

राज्य

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला: बिलासपुर-रतनपुर हाईवे का पुल टूटा, यात्री बस बीच में फंसी

राज्य

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला: बिलासपुर-रतनपुर हाईवे का पुल टूटा, यात्री बस बीच में फंसी

बिलासपुर में 35 साल पुराना पुल टूट गया, जिससे यात्री बस फंसी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, यातायात प्रभावित हुआ।

सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय

राज्य

सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय

बैरसिया में नए सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन हुआ जो आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और कौशल प्रदान करेगा।

कर्नाटक में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक

देश-विदेश

कर्नाटक में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक

कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार ने अगले सप्ताह मंत्रिमंडल विस्तार की योजना बनाई है, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की अगुवाई में दिल्ली में चर्चाएँ हुईं।

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

देश-विदेश

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

Pappu Yadav was attacked with a shoe while addressing the media at his residence in Delhi, amidst chaos over a controversial statement.