राजस्थान की टेक्सटाइल योजनाएँ

बदल जाएगी राजस्थान की तस्वीर! टेक्सटाइल सेक्टर के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा प्लान

राजस्थान सरकार ने टेक्सटाइल निर्यात को 2030 तक चार गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। नई नीतियों और राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल गठन की घोषणा की गई।

बदल जाएगी राजस्थान की तस्वीर! टेक्सटाइल सेक्टर के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा प्लान

टेक्सटाइल सेक्टर के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा प्लान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विजन, राजस्थान के टेक्सटाइल निर्यात को साल- 2030 तक 4 गुना का लक्ष्य पहुंचाना है, तो वहीं भारत सरकार देश में वस्त्र और परिधान निर्यात को 100 बिलियन डॉलर पहुंचाना लक्ष्य है। राज्य में औद्योगिक विकास के लिए प्रत्येक सेक्टर को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे निवेश के साथ युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकें। इसी मंशा के मुताबिक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा सेक्टर आधारित करीब 15 नई नीतियां लागू की गई हैं। 

राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल का गठन

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्‍सेना ने बताया कि अब राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति-2025 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल का गठन किया गया। यह सेल प्रदेश में टेक्सटाइल इकाइयों को प्रोत्साहित करने, नवीनतम तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश करेगी। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर बाधाओं की पहचान, उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों और निर्यातकों से संवाद, देश-विदेश के प्रमुख वस्त्र केंद्रों का अध्ययन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वस्त्र प्रदर्शनियों में भागीदारी शामिल है।

टेक्सटाइल को थ्रस्ट क्षेत्र किया घोषित

टेक्सटाइल क्षेत्र से संबंधित डेटा का संकलन और विश्लेषण करेगी। इसी साल अक्टूबर में 1-2 दिवसीय टेक्सटाइल समिट का आयोजन भी प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत टेक्सटाइल को थ्रस्ट क्षेत्र घोषित कर अतिरिक्‍त परिलाभ दिए जा रहे हैं। 

1. राजस्थान के टेक्सटाइल निर्यात को साल-2030 तक 4 गुना का लक्ष्य, निवेश के साथ निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकें।
2. प्रदेश में पहली बार प्रदेश का और 11 जिलों के लिए जिला स्तरीय टेक्सटाइल एक्‍सपोर्ट एक्‍शन प्‍लान तैयार किया गया।
3. भारत सरकार द्वारा चयनित 7 चैंपियन जिलें (अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर और कोटा) और 4 एसपाइरेशनल जिले (श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और चूरू) शामिल हैं।
4. इसी साल अक्टूबर में एक दो दिवसीय टेक्सटाइल समिट का आयोजन भी प्रस्तावित है।
5. भारत सरकार द्वारा साल 2030 तक वस्त्र और परिधान निर्यात को 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आयुक्त नीलाभ सक्‍सेना ने बताया कि भारत सरकार द्वारा साल 2030 तक वस्त्र और परिधान निर्यात को 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। राजस्थान में भी इस क्षेत्र के निर्यात को 3-4 गुना तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित है और इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कार्य भी शुरू कर दिया है।

संबंधित सामग्री

राजस्थान हाईकोर्ट में पहली बार रात में सुनवाई: रात 10 बजे शुरू हुई कार्यवाही, 2 बजे आया फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट में पहली बार रात में सुनवाई: रात 10 बजे शुरू हुई कार्यवाही, 2 बजे आया फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट ने रविवार देर रात को असामान्य सुनवाई करते हुए निकाय चुनाव से पहले कई पार्षदों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई।

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने बड़ी सफलता हासिल की, कई नगर निगमों में बहुमत प्राप्त किया।

‘जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प’... PM मोदी के जीवन पर बोले CM भजनलाल शर्मा

‘जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प’... PM मोदी के जीवन पर बोले CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर जीवन के संकल्प और जनसेवा के लिए बधाई दी।

कहीं बाढ़ तो कहीं लैंडस्लाइड, 5 राज्यों में बारिश का बड़ा असर

कहीं बाढ़ तो कहीं लैंडस्लाइड, 5 राज्यों में बारिश का बड़ा असर

भारत में मानसून के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, और मध्य प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड से स्थिति गंभीर।

निकाय चुनाव में दिग्गजों को झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में भी नहीं चला जादू

निकाय चुनाव में दिग्गजों को झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में भी नहीं चला जादू

राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रभावित क्षेत्रों में उनकी पार्टियाँ बड़ी जीत हासिल नहीं कर सकीं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर