पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान में किसान आंदोलन तेज

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान में पांचना बांध के पानी को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। करौली और सवाई माधोपुर जिलों के किसानों के बीच पानी के वितरण को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े जनआंदोलन का रूप ले चुका है। मंगलवार को आंदोलनकारियों ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया, जिससे देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक पर रेल यातायात प्रभावित हो गया।

ट्रैक को खाली कराया

खंडीप गांव में किसानों की महापंचायत पिछले 12 दिनों से लगातार जारी है। मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और ग्रामीण अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया और ट्रैक को खाली कराया।

फसलों के सूखने का खतरा बढ़ गया

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी प्रदर्शनकारियों ने अवध एक्सप्रेस को रोक दिया था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि खरीफ सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन उनकी फसलों के लिए आवश्यक सिंचाई जल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। उनका कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे फसलों के सूखने का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए

वहीं दूसरी ओर पांचना बांध क्षेत्र के 39 गांवों के लोग पानी छोड़े जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले उनके क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जाए। इसी मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराता जा रहा है।

प्रशासन ने आंदोलनकारियों को रेलवे ट्रैक जाम नहीं करने की चेतावनी दी है। हालांकि किसानों ने साफ कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और उग्र होगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
 

संबंधित सामग्री

‘सतलुज’ फिल्म पर रोक के खिलाफ SGPC का प्रदर्शन, श्री हरिमंदिर साहिब से निकाला गया रोष मार्च

मनोरंजन

‘सतलुज’ फिल्म पर रोक के खिलाफ SGPC का प्रदर्शन, श्री हरिमंदिर साहिब से निकाला गया रोष मार्च

अमृतसर में SGPC ने जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म 'सतलुज' की रिलीज पर लगी रोक के खिलाफ प्रदर्शन किया। फिल्म पर सेंसर बोर्ड के कट और बदलावों का भी आरोप लगाया गया है।

देशभर में बारिश का कहर: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से यात्री फंसे, यूपी में 10 मौतें, राजस्थान में ट्रेनें रद्द

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से यात्री फंसे, यूपी में 10 मौतें, राजस्थान में ट्रेनें रद्द

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित। लैंडस्लाइड, जलभराव, और स्कूल बंद होने के साथ जान-माल का नुकसान हुआ है।

ब्यास दरिया का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा किसानों की चिंता, तटबंधों की मरम्मत की मांग

राज्य

ब्यास दरिया का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा किसानों की चिंता, तटबंधों की मरम्मत की मांग

ब्यास दरिया के बढ़ते जलस्तर के कारण पंजाब के टांडा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस के पैरों में गिरे दीपके, टेंट लगाने की मांगी परमिशन

देश-विदेश

CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस के पैरों में गिरे दीपके, टेंट लगाने की मांगी परमिशन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में 20 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का

राज्य

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का

सरदार सरोवर परियोजना का दीर्घकालिक मसला समाप्ति की ओर, परियोजना की निर्माण की लागत साझाकरण के मुद्दों पर था विवाद, चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किए हस्ताक्षर