राजस्थान मुख्यमंत्री ने विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

राजस्थान में विकास समीक्षा

राजस्थान मुख्यमंत्री ने विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज उन्नति कार्यक्रम के तहत विकास प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की, सख्त निर्देश दिए।

राजस्थान मुख्यमंत्री ने विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा |

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘राज उन्नति' की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश सरकार की चयनित परियोजनाओं, विभिन्न कार्यक्रमों और परिवेदनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स को तय समय सीमा में पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

अधिकारी-कर्मचारी नपेंगे

राजस्थान की भजनलाल सरकार विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी नहीं चाहती। ऐसे में अब राज्य के अधिकारी-पदाधिकारी और कर्मचारी सभी नपेंगे। राजस्थान में विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने साफ कर दिया है कि तय समय पर काम नहीं हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है। मुख्यमंत्री शर्मा कार्यालय में आज ‘राज उन्नति' की चौथी बैठक में प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री भजनलाला ने साफ तौर पर निर्देश दिए कि कार्यों में देरी या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही, जहां भी ढिलाई सामने आए, वहां सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक के दौरान CM ने यह भी कहा कि आमजन से जुड़ी योजनाओं और परिवेदनाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ वक्त पर लोगों तक पहुंचे। ‘राज उन्नति' कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार अब विकास कार्यों की मॉनिटरिंग को और सख्त करने के संकेत दे रही है।

संबंधित सामग्री

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर जारी की Advisory

राज्य

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर जारी की Advisory

राजस्थान पुलिस ने बढ़ते साइबर ठगों और फर्जी नियामक संस्थाओं के खिलाफ चेतावनी जारी की है। जनता को सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है।

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

देश-विदेश

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में प्रवेश किया, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।