रायपुर के मैग्नेटो मॉल घटना...पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकताओं को किया गिरफ्तार

raipurs-magneto-mall-incident-police-arrested-bajrang-dal-activists

रायपुर के मैग्नेटो मॉल घटना...पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकताओं को किया गिरफ्तार

रायपुर के मैग्नेटो मॉल घटनापुलिस ने बजरंग दल के कार्यकताओं को किया गिरफ्तार

Raipur's Magneto Mall incident : छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तेलीबांधा थाने में घुस गए थे। बवाल के बीच अरेस्ट कर पुलिस बस से सेंट्रल जेल लेकर गई है।

पुलिस स्टेशन के सामने किया था चक्काजाम

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोपहर से तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया था। सड़क पर हवन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी चूल्हा और राशन लेकर आ गए थे। तेलीबांधा थाने के सामने सड़क पर टेंट लगा कर बैठे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हालांकि गिरफ्तारी की संख्या पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।इस दौरान ASP, CSP और 12 से ज्यादा थाना प्रभारी समेत अतिरिक्त बल मौजूद हैं। मंदिर हसौद और एयरपोर्ट से रायपुर शहर की ओर आने वाले ट्रैफिक को तेलीबांधा चौक के पास नेशनल हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।

वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि उन्होंने मॉल में तोड़फोड़ नहीं की। सजावट को हुए नुकसान पर इतना बड़ा एक्शन लेना गलत है। वे इसका विरोध कर रहे हैं। आज का विरोध प्रदर्शन उनकी योजना का हिस्सा था। हम उस पुलिस स्टेशन को घेर रहे हैं, जहां FIR दर्ज की गई है।

24 दिसंबर को क्या-क्या हुआ था

क्रिसमस से एक दिन पहले 24 दिसंबर छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। आरोप है कि बजरंग दल के 30-40 कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसे। मॉल कर्मचारियों से धर्म और जाति पूछकर सामानों में तोड़फोड़ की गई।

मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि मॉल पूरी तरह बंद था। उन्होंने बंद का समर्थन भी किया था। इसके बावजूद 50 से 100 लोग जबरदस्ती मॉल में घुस आए। उनके हाथों में लाठी, हॉकी स्टिक थे।

मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड ने बताया कि वे कर्मचारियों और मौजूद लोगों से पूछ रहे थे 'आप हिंदू हो या क्रिश्चियन?', आपकी जाति क्या है?' यहां तक कि आईडी कार्ड और बैच देखकर सवाल किए जा रहे थे।

CCTV में कैद हुई थी घटना

मैग्नेटो मॉल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसते हैं और हंगामा करते हैं। तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 30 से 40 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।C

संबंधित सामग्री

क्या बार-बार आने वाले सपने चेतावनी होते हैं? जानिये बार-बार सपने आने का कारण और समाधान

लाइफ स्टाइल

क्या बार-बार आने वाले सपने चेतावनी होते हैं? जानिये बार-बार सपने आने का कारण और समाधान

जानिए क्या होता है जब एक ही सपना बार-बार आता है। यह आपके अवचेतन मन, अधूरे कर्म या आध्यात्मिक संकेतों का प्रतीक हो सकता है।

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

राज्य

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

सहारनपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी सविता ने रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की छानबीन जारी है।

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

राज्य

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

भोपाल के कोलार इलाके में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों युवा शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यात्रा की शुरुआत की।

संजय दत्त के क्लब में बजने वाले गानों पर विवाद:बिना इजाजत बज रहे कॉपीराइट वाले गाने

मनोरंजन

संजय दत्त के क्लब में बजने वाले गानों पर विवाद:बिना इजाजत बज रहे कॉपीराइट वाले गाने

संजय दत्त के नाइटक्लब Ballr में बिना लाइसेंस के कॉपीराइट संगीत बजाने पर कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। PPL ने इसकी शिकायत की थी।

भोपाल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, CM डॉ मोहन यादव हुए शामिल

राज्य

भोपाल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, CM डॉ मोहन यादव हुए शामिल

भोपाल के कोलार इलाके में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों और 50 हजार वाहनों की भागीदारी हुई।