अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

 राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा - ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच कराई जाए। खातों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि हर भक्त जान सके कि उनके चढ़ावे का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ। जांच में जो भी जिम्मेदार पाए जाएं, उनकी जवाबदेही तय की जाए।

‘आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं’

शनिवार को लिखी चिट्‌ठी रविवार को सामने आई। उन्होंने PM मोदी से कहा- आपने संसद में ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी, लेकिन इसके सदस्यों की नियुक्ति पूरी तरह से सरकार ने की। यह बात जगजाहिर है कि ट्रस्ट के मेंबर RSS, VHP और उसके सहयोगियों से जुड़े हैं। पूर्व महासचिव भी PM के करीबी थे। ऐसे में आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं है। चिट्‌ठी में लिखा जवाबदेही सुनिश्चित करना आपका कर्तव्य है। केंद्र सरकार और ट्रस्ट की साख इसी बात पर टिकी है।

मनीष की कस्टडी का आखिरी दिन

इधर, आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ 'टिन्नू' और उसके भतीजे मनीष की पुलिस कस्टडी का आज अंतिम दिन है। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे पुलिस दोनों को जिला जेल से अपने साथ 39 घंटे की रिमांड पर लेकर गई थी। पुलिसकर्मी रात 11 बजे तक SOG ऑफिस में ही रहे। आरोपियों को कहीं और नहीं ले जाया गया। टिन्नू, पूर्व महासचिव चंपत का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम किया करता था। पुलिस ने टिन्नू यादव के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए थे। इससे पहले पुलिस 6 अन्य आरोपियो अविनाश शुक्ला, लवकुश, अनुकल्प मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा और करुणेश को रिमांड पर ले चुकी है।

ट्रस्ट को होगी बैठक

CEO पद के लिए 5000 आवेदन

वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए अब तक 5000 लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 18 जुलाई थी। 22 जुलाई को होने वाली बैठक इस पर भी चर्चा की जाएगी। अयोध्या में 22 जुलाई को होने वाली मंदिर ट्रस्ट की बैठक शाम 4 बजे मणिराम दास छावनी में होगी। सदस्यों की कमी पर भी विचार किया जाएगा। 6 जुलाई की बैठक में आई सिफारिशों पर निर्णय किया जाएगा। SIT की आखिरी रिपोर्ट पर चर्चा होगी। CEO तैनाती समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की जाएगी।

संबंधित सामग्री

झारखंड में परीक्षा ठेके को लेकर सियासी घमासान, BJP का हेमंत सोरेन और राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार का आरोप

झारखंड में परीक्षा ठेके को लेकर सियासी घमासान, BJP का हेमंत सोरेन और राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार का आरोप

BJP ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी पर भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के लिए गंभीर आरोप लगाए।

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन को लेकर राजनीतिक विवाद उभरा है।

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO,ऑपरेशन सिंदूर से भी रहा नाता

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO,ऑपरेशन सिंदूर से भी रहा नाता

अयोध्या के राम मंदिर में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को पहला CEO नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का औपचारिक ऐलान ट्रस्ट की बैठक में हुआ।

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- एमपी आओ तो अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताओ

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- एमपी आओ तो अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताओ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, उनसे अपने शासनकाल की गलतियों के लिए जनता से माफी मांगने को कहा।

‘चाय पीते वक्त जाति नहीं दिखी?’ राहुल के बयान पर CM धामी का पलटवार

‘चाय पीते वक्त जाति नहीं दिखी?’ राहुल के बयान पर CM धामी का पलटवार

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के जाति संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, सामाजिक समरसता और भाईचारे पर जोर दिया।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026