राहुल गांधी को देहरादून में नहीं मिली परमिशन, नयी जगह की तलाश में कांग्रेस, सरकार पर आरोप

राहुल गांधी को देहरादून में झटका

राहुल गांधी को देहरादून में नहीं मिली परमिशन, नयी जगह की तलाश में कांग्रेस, सरकार पर आरोप

राहुल गांधी के देहरादून दौरे से पहले परेड ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली। कांग्रेस अब दूसरी जगह की तलाश में।

राहुल गांधी को देहरादून में नहीं मिली परमिशन नयी जगह की तलाश में कांग्रेस सरकार पर आरोप

राहुल गांधी को देहरादून में नहीं मिली परमिशन |

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रशासन ने परेड ग्राउंड में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया।

राहुल को नहीं मिली परमिशन

वजह यह बताई गई कि परेड ग्राउंड में 11 से 15 जुलाई तक केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और राज्य सरकार की ओर से 'लोक संवर्धन पर्व' आयोजित हो रहा है। मैदान में लगे बड़े-बड़े टेंट और अन्य ढांचे हटाने में वक्त लगेगा, ऐसे में 17 जुलाई तक मैदान उपलब्ध कराना संभव नहीं है। कांग्रेस अब वैकल्पिक जगह की तलाश में जुटी है। कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों से पेपर लीक, भर्ती घोटालों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवाद करने वाले हैं।

सरकार पर गंभीर आरोप

पार्टी की तरफ से सरकार पर ये गंभीर आरोप भी लगाया जा रहा है कि पहले परमिशन दे दी गई थी। फीस जमा हो गई। उसके बाद ही कांग्रेस की तरफ से पोस्‍टर बैनर छपवाए गए। 17 जुलाई को राहुल गांधी को देहरादून आना था और कांग्रेस की तरफ से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इसके लिए करवा दिए गए कि छात्र उनसे कैसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। बच्‍चों को लोकेशन बता दी गई थी और छात्रों को जोड़ने के लिए ये पूरा कार्यक्रम किया जा रहा था। इस प्रोग्राम को छात्रों की गूंज नाम दिया गया था, लेकिन अब जब प्रोग्राम परेड ग्राउंड में करने के लिए परमिशन नहीं दी गई है तो कांग्रेस के नेता सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और दूसरी लोकेशन की तलाश में हैं।

संबंधित सामग्री

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंदिर समिति पर उठाए सवाल

राज्य

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंदिर समिति पर उठाए सवाल

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मांग की गई है कि मंदिर समिति की कथित अनियमितताओं की जांच हो।

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, हेमंत सोरेन से बोले- प्रदर्शनकारियों से खुद मिलकर निकालें समाधान

देश-विदेश

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, हेमंत सोरेन से बोले- प्रदर्शनकारियों से खुद मिलकर निकालें समाधान

राहुल गांधी ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन पर हेमंत सोरेन से व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने की मांग की।

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM राजिंदर कौर भट्ठल के भतीजे हैनरी सिद्धू AAP में शामिल

राज्य

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM राजिंदर कौर भट्ठल के भतीजे हैनरी सिद्धू AAP में शामिल

हैनरी सिद्धू ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया, जिससे पंजाब कांग्रेस में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गई है। इसे 2027 के चुनाव से पहले एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से शुरू, 17 साल बाद भारत कर रहा मेजबानी

राज्य

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से शुरू, 17 साल बाद भारत कर रहा मेजबानी

देहरादून में शुरू हुई एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के 270+ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

CM धामी ने कांग्रेस को घेरा, संगठन मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा

राज्य

CM धामी ने कांग्रेस को घेरा, संगठन मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चुनावी तैयारियों को लेकर जोर दिया और विकास कार्यों का प्रचार करने के निर्देश दिए।