पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल

झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े विवादित वीडियो को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, AAP और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

By : रोहन उमक
झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

झूठे वीडियो पर पंजाब की राजनीति गरमाई: CM मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी AAP, तरुण चुग का घर घेरा

पंजाब की राजनीति में मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित विवादित वीडियो को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के आवास के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से एक झूठा और भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग

प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सुनियोजित तरीके से मुख्यमंत्री को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे पंजाब की जनता समझ चुकी है।

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका मार्च

तरुण चुग के घर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग लगाकर लगभग 300 मीटर पहले ही रोक दिया। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक मौके पर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई थी।

आप नेताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल को झूठी सामग्री के माध्यम से समाज में भ्रम फैलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस तरह की भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदर्शन में शामिल रहे कई बड़े नेता

विरोध प्रदर्शन में पंजाब सरकार के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक जीवनजोत कौर, विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, मेयर जतिंदर सिंह भाटिया, लोकसभा इंचार्ज जरनैल ढोट, जिला शहरी प्रधान सरबजोत सिंह धंजन तथा पूर्व प्रधान प्रभजीत बराड़ समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

वहीं, लुधियाना में भी राजनीतिक विरोध देखने को मिला, जहां पार्क प्लाजा होटल के निकट आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ प्रदर्शन किया और विवादित वीडियो मामले पर अपना विरोध दर्ज कराया।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ा एक कथित वीडियो हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति को सिख गुरुओं के चित्रों पर कथित रूप से शराब छिड़कते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान

हालांकि, आम आदमी पार्टी इस वीडियो को पूरी तरह भ्रामक और झूठा बता रही है। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर धार्मिक और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। अकाल तख्त ने कथित वीडियो को गंभीर बताते हुए भगवंत मान को गुरुद्रोही और पंथ विरोधी घोषित किया है। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026