पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग

पंजाब में अकाली दल नेता दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर दिनदहाड़े फायरिंग, हालत गंभीर

मानसा जिले में दिनदहाड़े फायरिंग में अकाली दल के नेता दलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और फरार हो गया।

पंजाब में अकाली दल नेता दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर दिनदहाड़े फायरिंग, हालत गंभीर

पंजाब के मानसा जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बरेटा कस्बे में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर किया गया।

हमलावर मौके से फरार

जानकारी के अनुसार, दलवीर सिंह अपनी आढ़त की दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और अचानक पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनके पेट में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल नेता को बुढलाडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें लुधियाना के एक बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर दी है। संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है और हमलावर की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, हमलावर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच के लिए एकत्र किया गया है।

कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, राजनीतिक दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नशा मुक्ति और खेलों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया है।

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे सीजन की तैयारियां शुरू, 5 सितंबर से आगाज़, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026