President Visit Ayush University: राष्ट्रपति के आगमन से पहले तेज हुई तैयारियां,स...

president-visit-ayush-university-yogi-inspection

President Visit Ayush University: राष्ट्रपति के आगमन से पहले तेज हुई तैयारियां,सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

president visit ayush university राष्ट्रपति के आगमन से पहले तेज हुई तैयारियांसीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

राष्ट्रपति दौरे से पहले व्यवस्थाओं की समीक्षा

President Visit Ayush University: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के भटहट ब्लॉक स्थित पिपरी गांव में बन रहे उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। यह दौरा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 1 जुलाई 2025 को प्रस्तावित आगमन के मद्देनज़र किया गया, ताकि कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियों की समीक्षा की जा सके।

सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता

सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षा, आम लोगों की सुविधा और स्वच्छता की व्यवस्था बेहतरीन होनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बन रहे मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा, फ्लीट रूट और पौधरोपण स्थल का अवलोकन भी किया। read more:खाद की कालाबाजारी रोकने को उठाए सख्त कदम, हर दिन तैयार होगी रिपोर्ट, अधिकारियों पर भी रहेगी नजर

 विश्वविद्यालय का तैयार हो मॉडल

मुख्यमंत्री ने कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष विश्वविद्यालय का एक मॉडल तैयार कराया जाए, जिसमें अकादमिक भवन, ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थियेटर, पंचकर्म केंद्र जैसी सभी प्रमुख सुविधाएं और विशेषताएं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों।

 गेस्ट हाउस में हुई समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद सीएम योगी ने विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की और राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि परिसर में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

लोगों की सुविधा का रखा जाएगा पूरा ध्यान

President Visit Ayush University: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, टॉयलेट्स और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, राष्ट्रपति द्वारा हर्बल पौधरोपण का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राज्य का पहला आयुष विश्वविद्यालय है, इसलिए इसके नाम में "उत्तर प्रदेश" ज़रूर जुड़ा होना चाहिए। read more: भगवान के मंदिर में मोजे पहनकर पूजा क्यों नहीं करना चाहिए? जानिए अध्यात्मिक कारण  

संबंधित सामग्री

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

देश-विदेश

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

राजस्थान, कोलकाता, और इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़कें और अस्पताल प्रभावित हुए। मानसून के आगमन में देरी से UP में हीटवेव जारी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में ट्रस्ट के महासचिव के करीबी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

राज्य

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की अनुशंसा मिली है, जिसे DPC ने स्वीकृति प्रदान की।