Fertilizer Black Marketing: खाद की कालाबाजारी रोकने को उठाए सख्त कदम, हर दिन तैय...

fertilizer-black-marketing

Fertilizer Black Marketing: खाद की कालाबाजारी रोकने को उठाए सख्त कदम, हर दिन तैयार होगी रिपोर्ट, अधिकारियों पर भी रहेगी नजर

fertilizer black marketing खाद की कालाबाजारी रोकने को उठाए सख्त कदम हर दिन तैयार होगी रिपोर्ट अधिकारियों पर भी रहेगी नजर

Fertilizer Black Marketing: उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ सीजन में खाद की बढ़ती मांग और संभावित कालाबाजारी को देखते हुए सख्त कदम उठाए हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, खुद अधिकारियों की भी गोपनीय जांच की जा रही है ताकि किसी स्तर पर लापरवाही न हो।

[caption id="attachment_91119" align="alignnone" width="300"]Fertilizer Black Marketing Fertilizer Black Marketing[/caption]

Fertilizer Black Marketing: खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

प्रदेश में धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से शुरू हो चुकी है, जिससे खाद की खपत बढ़ गई है। इस बढ़ती मांग के चलते कई जगहों से तय दर से ज्यादा दामों पर खाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। कृषि मंत्री की जांच में इन शिकायतों की पुष्टि भी हो गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने सभी जिला कृषि अधिकारियों से रोजाना खाद की बिक्री और उपलब्ध स्टॉक का विवरण मांगा है। फील्ड में तैनात अधिकारी गुप्त तरीके से विभिन्न जिलों में निरीक्षण कर रहे हैं। यदि जांच में किसी विक्रेता या अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Fertilizer Black Marketing: सीमावर्ती जिलों पर विशेष नजर

प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में खाद की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रबी सीजन के दौरान आई शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आगरा, मथुरा, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बिजनौर और सहारनपुर जैसे जिलों में दूसरे राज्यों से लगी सीमाओं पर बाजारों की विशेष निगरानी की जा रही है। इन इलाकों से प्रदेश की खाद बाहर भेजे जाने की आशंका रहती है।

Fertilizer Black Marketing: सहकारी समितियों में कमी, निजी रैक से सप्लाई का निर्देश

राज्य की सहकारी समितियों में खाद की कमी देखी गई है, जबकि किसान इन समितियों से खाद लेना अधिक पसंद करते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए सरकार ने निर्देश दिए हैं कि निजी कंपनियों की रैक से आने वाली कुल खाद का 40 फीसदी हिस्सा सहकारी समितियों को उपलब्ध कराया जाए।

एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी

कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। लगभग 25 लाख मीट्रिक टन खाद का स्टॉक मौजूद है और लगातार नई रैक जिलों में पहुंच रही हैं। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वे किसानों से अधिक कीमत न वसूलें। यदि कोई दुकानदार उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों को जबरदस्ती टैग कर बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

NZ W Vs IRE W T20 WC 2026: न्यूजीलैंड महिला टीम ने आयरलैंड को 4 रन से हराया

खेल

NZ W Vs IRE W T20 WC 2026: न्यूजीलैंड महिला टीम ने आयरलैंड को 4 रन से हराया

T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराकर जीत दर्ज की। साउथम्पटन में खेले गए मैच में गेबी और ओरला की शानदार फिफ्टी के बावजूद आयरलैंड हार गई।

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

देश-विदेश

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को मानसून छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार में बढ़ सकती है बारिश।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की SIT जांच में बड़े खुलासे, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गिरेगी गाज

राज्य

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की SIT जांच में बड़े खुलासे, चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गिरेगी गाज

SIT ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 150 संदिग्धों की पहचान की, 25 पर कार्रवाई संभव। चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव पर कड़ी कार्रवाई संभव।

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

राज्य

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

चम्पावत में टाटा पंच कार गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। SDRF और पुलिस ने घायलों को बचाया।

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

देश-विदेश

स्लीवलेस ड्रेस पहनी, बिना हिजाब परफॉर्म किया, ईरानी सिंगर को 74 कोड़े की सजा

ईरान में परस्तू अहमदी को बिना हिजाब के परफॉर्म करने पर 74 कोड़ों की सजा, और कलात्मक गतिविधियों पर दो साल का प्रतिबंध सुनाया गया।