प्रधानमंत्री मोदी को उच्च सम्मान

PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, CM डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए गर्व का विषय

डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के इंडोनेशिया के 'बिंटांग आदिपूर्णा' सम्मान प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त किया, जो भारत-इंडोनेशिया संबंधों की मजबूती का प्रतीक है।

PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, CM डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए गर्व का विषय

PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया" से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरवमयी क्षण है। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-इंडोनेशिया के सुदृढ़ सामरिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों का सशक्त प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इंडोनेशियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया जाना भारत के लिए गर्व का विषय है।

नई ऊर्जा, नया विश्वास 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते कुछ समय में भारत और इंडोनेशिया के संबंधों में एक नई ऊर्जा, नया विश्वास और नई गहराई आई है। हम विकास, सुरक्षा, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले वर्ष जब कश्मीर के पहलगाम में जघन्य आतंकवादी हमला हुआ था तब इंडोनेशिया भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सर्वोच्च सम्मान प्रदान करने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित सामग्री

जावा सागर में 243 यात्रियों वाला जहाज गायब, 103 रेस्क्यू; 140 की तलाश जारी

जावा सागर में 243 यात्रियों वाला जहाज गायब, 103 रेस्क्यू; 140 की तलाश जारी

इंडोनेशिया में 'विर्गो ट्रांसपोर्ट 8' नामक जहाज 243 यात्रियों के साथ लापता हो गया। सुराबाया से बंजारमासिन जाते समय संपर्क टूट गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन किया और सम्मान प्रदान किया।

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छतरपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई।

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत नेता बताया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026