मोदी की पेट्रोल-डीजल अपील

PM मोदी की अपील, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री

PM नरेंद्र मोदी ने इजरायल-ईरान युद्ध के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग की अपील की। इसके प्रभाव में कई मंत्री ई-वाहनों का उपयोग कर रहे हैं।

PM मोदी की अपील, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री

मोदी की पेट्रोल-डीजल अपील

PM नरेंद्र मोदी ने इजरायल-ईरान युद्ध के कारण बने वैश्विक हालात को देखते हुए पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने की अपील की थी। इसी अपील के बाद बुधवार को मंत्रालय की बैठक में मंत्री गौतम टेटवाल और नारायण सिंह पवार ई-रिक्शा से पहुंचे। हालांकि कई नेता अब भी कार से पहुंच रहे है।

ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे मंत्री

बते दे पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर दिखाते हुए प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़ दी और ई-स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे। CM हाउस में सत्ता और संगठन की वन-टू-वन मीटिंग में शामिल होने भी वे ई-स्कूटी से ही पहुंचे थे। वहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री गौतम टेटवाल अपने विधानसभा क्षेत्र में सारंगपुर से पचोर तक बस से सफर किया। इसके 2 दिन बाद वे प्रभारी जिले बड़वानी में भी कलेक्टर जयति सिंह और अधिकारियों के साथ बस से बैठक में शामिल होने पहुंचे। 

CM का काफिला कम

इधर, सीएम डॉ. यादव ने खुद अपने काफिले में एस्कॉर्ट और गाड़ियों की संख्या कम की है। पहले उनके काफिले में 13 वाहन चलते थे, जबकि अब सिर्फ 6 गाड़ियां हैं। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने मेट्रो से सफर कर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया था। 

केंद्रीय नेतृत्व की फटकार

पीएम मोदी की इस अपील को अनदेखा कर मध्य प्रदेश के नवनियुक्त निगम, मंडल और बोर्ड के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों ने वाहन रैलियां निकालीं, जिसके बाद पूरे देश में MP BJP नेताओं की फजीहत हुई। मामले में दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व की फटकार लगाई तो एमपी BJP ने दो नेताओं पर एक्शन लिया। साथ ही कई नेताओं को हिदायत भी दी गई। वाहन रैलियों को लेकर आलोचना होने के बाद अब पार्टी ने सख्ती दिखाई। इसके बाद मंत्री, विधायक और सांसद भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते नजर आ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को देशभर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे, मौका होगा नेशनल स्पोर्ट्स डे का।

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला, जिससे वे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

सुबह सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने के ये हैं बड़े फायदे

सुबह सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने के ये हैं बड़े फायदे

मेथी दाना, जिसे भारतीय रसोईयों में सदियों से उपयोग किया जाता है, न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि फाइबर, प्रोटीन, और आयरन से भरपूर होता है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026