एंबुलेंस में लगा झटका, पीलीभीत में ब्रेन डेड महिला की सांसे लौटी

pilibhit-brain-dead-woman-alive-ambulance-jolt-miracle

एंबुलेंस में लगा झटका, पीलीभीत में ब्रेन डेड महिला की सांसे लौटी

एंबुलेंस में लगा झटका पीलीभीत में ब्रेन डेड महिला की सांसे लौटी

Brain Dead Woman Alive Pilibhit: कौन कहता है चमत्कार नहीं होता...उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में हुआ है, चमत्कार ऐसा कि हर कोई हैरान रह गया। जिस महिला को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था, और महिला के घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी घर पर शुरू हो चुकी थी, लेकिन तभी कुछ ऐसा की महिला जिंदा हो गई।

 ब्रेन डेड घोषित

पूरा मामला

पीलीभीत की महिला 22 फरवरी को घरेलू काम करते हुए अचानक बेहोश हो गई थी। तब उसे बरेली के एक अस्पताल में ले जाया गया था। वहां 2 दिनों तक महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों ने महिला के शरीर में कोई हलचल नहीं देखी तो उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया, और घर ले जाने को कहा। इसके बाद महिला को एंबुलेंस से पीलीभीत लेजाया गया। घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगी। 

Brain Dead Woman Alive Pilibhit: एंबुलेंस में लगा झटका 

24 फरवरी को घर लौटते वक्त  बरेली हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अचानक एंबुलेंस में गड्‌ढे की वजह से झटका लगा। झटका लगते ही विनीता के शरीर में हरकत होने लगी और महिला की सांसें चलने लगीं। इसके बाद महिला को पीलीभीत के न्यूरोसिटी अस्पताल ले जाया गया। न्यूरोसिटी अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉक्टर राकेश सिंह ने सबसे पहले बरेली के अस्पताल से महिला की मेडिकल हिस्ट्री पता की। फिर इलाज शुरू किया।

[caption id="attachment_140262" align="alignnone" width="1148"]13 दिन इलाज चलने के बाद अब महिला स्वस्थ होकर घर लौटी महिला 13 दिन इलाज चलने के बाद अब महिला स्वस्थ होकर घर लौटी महिला[/caption]

स्वस्थ होकर घर लौटी महिला 

डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया- महिला के ब्रेनस्टेम रिफ्लेक्स नहीं मिले। जबकि, उनका ग्लासगो कोमा स्केल सामान्य यानी 15 अंकों से गिरकर 3 पर आ गया था। यह ब्रेन के सक्रिय नहीं होने का संकेत देता है। आंखों की जांच में पुतलियों का फैलाव (मायड्रायसिस) पाया गया, जो दिमाग के बंद होने का संकेत था। जांच के दौरान महिला के पैरों पर दांतों के निशान भी मिले। इससे डॉक्टर को स्न्यूरोटॉक्सिन का संदेह हुआ। इसी आधार पर उन्हें एंटी-वेनम और सपोर्टिव इलाज दिया गया। 13 दिन इलाज चलने के बाद अब महिला स्वस्थ होकर घर लौट आई है।

संबंधित सामग्री

उत्तर प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप, 100 बीघा फसल जलमग्न, सरयू में समाए 27 घर

राज्य

उत्तर प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप, 100 बीघा फसल जलमग्न, सरयू में समाए 27 घर

उत्तर प्रदेश में जारी मानसूनी बारिश ने कई जगहों पर भारी नुकसान पहुंचाया है, बाढ़ के कारण सड़कें और फसलें नष्ट हो गई हैं।

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल, PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात; गठबंधन के संकेत

राज्य

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल, PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात; गठबंधन के संकेत

सुखबीर सिंह बादल और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मची है। चुनाव से पहले इसे बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

देर रात खाना खाना स्वास्थ्य के लिए हैं कितना खतरनाक? जानें इसके नुकसान 

लाइफ स्टाइल

देर रात खाना खाना स्वास्थ्य के लिए हैं कितना खतरनाक? जानें इसके नुकसान 

देर रात का भोजन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, जिससे पाचन समस्याएं, मोटापा, नींद में खलल और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

उत्तराखंड में कांग्रेस ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, 24 नेताओं को जिम्मेदारी

राज्य

उत्तराखंड में कांग्रेस ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, 24 नेताओं को जिम्मेदारी

उत्तराखंड में कांग्रेस ने 6 साल बाद नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। गोदावरी थापली को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया।

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

राज्य

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

नेपाल से पुणे जा रही बस भिंड, मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हुए।