लेडी ट्यूटर का स्टूडेंट से अफेयर, पति ने फंदा लगाकर दी जान

चंडीगढ़ सुसाइड केस

लेडी ट्यूटर का स्टूडेंट से अफेयर, पति ने फंदा लगाकर दी जान

चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के छात्र के साथ अफेयर के पता चलने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नी और छात्र पर केस दर्ज किया।

लेडी ट्यूटर का स्टूडेंट से अफेयर पति ने फंदा लगाकर दी जान

इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आई जहा चंडीगढ़ में 32 साल की लेडी ट्यूटर के अपने ही 20 साल के स्टूडेंट से अफेयर का पता चलने पर पति ने सुसाइड कर लिया। परिवार ने पत्नी को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन उसने कहा कि वह स्टूडेंट को नहीं छोड़ेगी और पति को तलाक दे देगी। इसका वीडियो भी सामने आया है। ज्यादा समझाने पर नाराज होकर वह बेटी को लेकर मायके चली गई।जिसके बाद पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके स्टूडेंट प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब मृतक के परिजनों, पत्नी और स्टूडेंट से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्यूशन पढ़ाती थी पत्नी

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक 33 साल का मोनू पत्नी के साथ मौलीजागरां के मौली कॉम्पलेक्स में रहता था। 8 साल पहले उसकी शादी कोमल से हुई थी। जिसके बाद दोनों के एक बेटी पैदा हुई, जिसकी उम्र अब 6 साल है। उसकी पत्नी कोमल घर में ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। उसके पास कई स्टूडेंट्स पढ़ाई करने के लिए आते थे।

20 साल के स्टूडेंट साथ अवैध संबंध 

मोनू के भाई कपिल ने बताया कि 7 हफ्ते पहले परिवार को पता चला कि कोमल के अपने ही 20 साल के स्टूडेंट के साथ अवैध संबंध हैं। सन्नी नाम का स्टूडेंट ट्यूशन पढ़ने के लिए घर आता था। जब दोनों अकेले होते तो उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं और अवैध संबंध बन गए।

पति ने समझाया तो तलाक की धमकी देती थी 

कपिल ने आगे बताया कि मामला सामने आने के बाद परिवार ने कोमल को समझाने की कोशिश की। उसे बताया कि उसका पति है, 6 साल की बेटी है, अगर वह अपने से छोटी उम्र के स्टूडेंट से अवैध संबंध रखेगी तो परिवार बर्बाद हो जाएगा। मगर, पत्नी नहीं मानी और उसने कहा कि वह स्टूडेंट से संबंध नहीं तोड़ेगी, चाहे इसके लिए उसे अपने पति को तलाक ही क्यों न देना पड़े। इस दौरान कई बार बातचीत भी हुई लेकिन रिश्ता नहीं बच सका।

नाराज होकर बेटी साथ मायके गई पत्नी

कपिल के मुताबिक बार-बार समझाने से पत्नी नाराज हो गई। इसके बाद वह एक हफ्ते पहले 6 साल की बेटी को लेकर अपने मायके चली गई। वह अपना सामान भी साथ ले गई। जब पति मोनू को इसका पता चला तो वह मानसिक तनाव में रहने लगा। उसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह परिजनों के सामने रोता हुआ नजर आ रहा है।

छोटा भाई घर लौटा तो फंदे से लटक रहा था

परिजनों के मुताबिक 22 जुलाई की शाम करीब 4 बजे मोनू का छोटा भाई कपिल काम से घर लौटा। वह घर की दूसरी मंजिल पर गया तो देखा कि उसका बड़ा भाई मोनू को कमरे में लगे पंखे से फंदे पर लटका हुआ है। उसने तुरंत शोर मचाया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल, पंचकूला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच के बाद पत्नी और युवक पर केस

पोस्टमॉर्टम के बाद और प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने मृतक के भाई कपिल की शिकायत पर पत्नी कोमल और उसके प्रेमी सन्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और सबूतों की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज, पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का रायपुर में प्रदर्शन

राज्य

छत्तीसगढ़ में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज, पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का रायपुर में प्रदर्शन

रायपुर में 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

जंतर-मंतर पर 27 जुलाई को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

राज्य

जंतर-मंतर पर 27 जुलाई को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और छात्रों के मुद्दों को लेकर दिल्ली में बड़े आंदोलन की घोषणा की है, जिसमें शिक्षा व्यवस्था और ट्रेड पॉलिसीज पर भी फोकस होगा।

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

राज्य

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

मध्य प्रदेश के हरदा शहर में पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के बेटे तरुण माली ने आत्महत्या कर ली। परिवार और पुलिस अभी घटना की जांच में जुटे हुए हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

मनोरंजन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कसा तंज, CJP से पूछा सवाल

श्वेता तिवारी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP और पंजाब के शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजनीतिक दबाव और विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा किया।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।