पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

युवक की मौत पर उपद्रव

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

पटना में एक युवक की मौत के बाद उपद्रव फैल गया, लोगों ने पुलिस वाहनों समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी।

पटना में बवाल युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

पटना में बवाल |

पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हालात खराब हो गए है। घटना अगमकुआं थाना इलाके के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह की है, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उस बस को आग लगा दी।

10 गाड़ियों में लगाई आग

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उसे वहीं रोक दिया। इसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तनाव और ज्यादा बढ़ गया। गुस्साई भीड़ ने 2 पुलिस गाड़ियों, बसों और बाइक समेत करीब 10 गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं ट्रैफिक पुलिस पोस्ट जला दी। नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया। इसी के साथ पत्रकारों से मारपीट की। मौके पर 9 थानों की पुलिस तैनात की गई है।

पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कर दी गई है। अब प्रशासन आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने तोड़फोड़, आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है, उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी। बता दे 26 साल का मनीष पटना में फ्लेक्स का काम करता था। वो अपने गांव से रोज पटना आता-जाता था। मनीष 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वो रोज की तरह आज सुबह 7 बजे भी काम पर निकला था। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

संबंधित सामग्री

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

देश-विदेश

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

रांची में JPSC, JPSSC सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के प्रोटेस्ट में तनाव बढ़ा, नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई।

विपक्ष का संसद में विरोध प्रदर्शन,  MSME बिल पास, PM ने की सांसदों से मुलाकात

देश-विदेश

विपक्ष का संसद में विरोध प्रदर्शन, MSME बिल पास, PM ने की सांसदों से मुलाकात

विपक्षी सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया, MSME विधेयक 2026 को लोकसभा में पास कर दिया गया। सदन सोमवार तक स्थगित।

झारखंड छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का भरोसा: बोले- हर हाल में मिलेगा न्याय, सरकार के दरवाजे खुले हैं

देश-विदेश

झारखंड छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का भरोसा: बोले- हर हाल में मिलेगा न्याय, सरकार के दरवाजे खुले हैं

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है, सीएम हेमंत सोरेन ने न्याय का आश्वासन दिया।

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

राज्य

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

JPSC Paper Leak: सरकार ने बातचीत का दिया प्रस्ताव, अब तक 19 लोग गिरफ्तार

राज्य

JPSC Paper Leak: सरकार ने बातचीत का दिया प्रस्ताव, अब तक 19 लोग गिरफ्तार

झारखंड सरकार ने PSC परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर विरोध कर रहे छात्रों से वार्ता का प्रस्ताव दिया, जिसमें CM हेमंत सोरेन सीधे बातचीत करेंगे।